रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ की शस्त्रों की पूजा, चीन को दिया संदेश

भारत और चीन तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सिक्किम में एलओसी पर भारतीय जवानों के साथ शस्त्रों की पूजा की है। राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे थे। बीते शनिवार को उन्होंने दार्जिलिंग में जवानों से मुलाकात की और वहीं एलएसी पर हालात की समीक्षा भी की।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सिक्किम में एलएसी पर जवानों की एक यूनिट के साथ शस्त्रों की पूजा की। दशहरे के मौके पर वह चीन को एक सख्त संदेश भी दिया।
दार्जिलिंग में जवानों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत हमेशा अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता है। हमने हमेशा उसी के लिए प्रयास किया है। लेकिन हमारे जवानों को समय-समय पर अपनी सीमाओं, अखंडता और सार्वभौमिकता की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान करना पड़ा है। इस बार गलवान घाटी में बिहार रेजिमेंट के हमारे 20 जवानों ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए खुद को बलिदान कर दिया। आपकी वजह से देश और उसकी सीमाएं सुरक्षित हैं।
इससे पहले उन्होंने बीते शनिवार को दार्जिलिंग में जवानों के साथ मुलाकात की और साथ ही साथ एक कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अलावा उन्होंने फॉरवर्ड पोस्ट पर सेना की तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने भारत चीन सीमा पर चल रहे तनाव के बीच स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल 2019 में दशहरे के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस में राफेल की पूजा की थी। लगातार राजनाथ सिंह हर विजयदशमी के मौके पर भारतीय सेना के जवानों के साथ मिलकर शस्त्रों की पूजा करते हैं। वहीं दूसरी तरफ पूर्वी लद्दाख की सीमा पर चीन के साथ चल रहे तनाव को लेकर सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने को लेकर वह दशहरे के मौके पर उनके साथ मौजूद होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS