जब तक घुंघट रहेगा तब तक महिलाएं आगे नहीं बढ़ पाएंगी : सीएम अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के घुंघट को लेकर बयान दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि गांव में आज भी घुंघट है। एक महिला को घुंघट में कैद करने का, एक समाज को क्या अधिकार है? सीएम ने आगे कहा कि जब तक घुंघट रहेगा तब तक महिलाएं आगे नहीं बढ़ पाएंगी। जमाना गया घुंघट का।
Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot in Jaipur: Gaon mein aaj bhi ghoonghat hai, ek mahila ko ghoonghat mein qaid karne ka, ek samaj ko kya adhikaar hai? Jab tak ghoonghat rahega tab tak mahilayen aage nahi badh paengi, zamana gaya ghoonghat ka. pic.twitter.com/uLvCsnP0x4
— ANI (@ANI) November 5, 2019
मिली जानकारी के मुताबिक सीएम ने आगे कहा कि महिलाओं को हिम्मत और हौसले के साथ आपको आगे बढ़ना पड़ेगा। सरकार आपके साथ खड़ी मिलेगी। एक समय था जब महिलाओं को घूंघट में रखा जाता था। लेकिन अब जमाना बदल गया है। नारी शक्ति को घूंघट में कैद नहीं किया जा सकता है। आज के समय में महिलाएं पढ़-लिखकर हर क्षेत्र में सफलता के झंड़े गाड़ रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उदाहरण हम सबके सामने है, जिन्होंने 17 साल तक देश का सफल नेतृत्व किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS