Parliament Session: राज्यसभा के 250 वें सत्र के दौरान एक नए अंदाज में दिखे मार्शल, पहले थी ऐसी ड्रेस

Parliament Session: राज्यसभा के 250 वें सत्र के दौरान एक नए अंदाज में दिखे मार्शल, पहले थी ऐसी ड्रेस
X
संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन राज्यसभा में मार्शल की ड्रेस कुछ बदली हुई नजर आई। इस ड्रेस कोड को लेकर कई बार मार्शलों ने अपील की थी।

संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन राज्यसभा में मार्शल की ड्रेस कुछ बदली हुई नजर आई। राज्यसभा के सभापति के पीछे खड़े मार्शलों की वर्दी अब थोड़ी सेना जैसी हो गई है।

दरअसल, पुरानी भारतीय पोशाक के साथ मार्शल की पगड़ी की वर्दी अब बदल दी गई है। उनकी वर्दी सेना की तरह दिखेगी। इस नई वर्दी का रंग जैतून हरा रखा गया है।


बता दें कि राज्यसभा का आज 250 वां सत्र था। राज्यसभा में सदस्यों की संख्या 245 सदस्य हैं, जबकि 1952 में इसका गठन किया गया था। संविधान 26 नवंबर को 70 साल पूरे करेगा। इस अवसर पर एक संयुक्त सत्र बुलाया गया था।

राज्यसभा सचिवालय ने बाताय कि बीते कई सालों से ड्रेस कोड में बदलाव की मांग मार्शलों द्वारा की जा रही थी। ड्रेस को आज के लुक के अनुसार बनाया गया है, जो देखने में काफी अच्छी लगती है।

ड्रेस में आए बदलाव के बाद कुछ मार्शलों ने इस बदलाव को लेकर खुशी जाहिर की है। सभापति सहित अन्य पीठासीन अधिकारियों की सहायता के लिये लगभग आधा दर्जन मार्शल तैनात होते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story