देश के निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शाम को करेंगे देश को संबोधित

देश के निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शाम को करेंगे देश को संबोधित
X
देश के निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज शाम सात बजे देश को संबोधित करेंगे। वहीं नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगे।

भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार छोड़ने से पहले रामनाद कोविंद (Ramnath Kovind) ने आज राजघाट (Raj Ghat) पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि (Samadhi Of Mahatma Gandhi) पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कोविंद रविवार शाम सात बजे देश को संबोधित करेंगे। वहीं नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगे। खास बात है कि रामनाद कोविंद और द्रौपदी मुर्मू इतिहास रचेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की नवनिर्वाचित 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को शपथ लेंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि समारोह सोमवार को सुबह करीब सवा 10 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा, जहां प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। गृह मंत्रालय ने कहा कि इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद नए राष्ट्रपति का संबोधन होगा।

इस समारोह से पहले निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे।

इस तरह रचेंगे इतिहास

निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वर्तमान संसद भवन से विदाई लेने वाले आखिरी राष्ट्रपति होंगे। उन्होंने संसद से शनिवार को विदाई ली, जहां विलियम माउंटबेटन से लेकर अब तक सभी राष्ट्रपति विदाई ले चुके हैं। उधर, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में नए संसद भवन का निर्माण चल रहा है। ऐसे में जब द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद से विदाई लेंगी तो वे नए संसद भवन से विदाई लेने वाली पहली राष्ट्रपति बन जाएंगी।

Tags

Next Story