Ram Navami 2022 : देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही रामनवमी, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

देशभर में रविवार को (यानी आज) रामनवमी (Ram Navami) धूमधाम से मनाई जा रही है। चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 2 अप्रैल से शुरू हुआ था और अब यह आज समाप्त होने जा रहा है। राम नवमी का बहुत महत्व है, क्योंकि इस दिन को भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में जाना जाता है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), राष्ट्रपति राम नाम कोविंद (Ram Naam Kovind) और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (M Venkaiah Naidu) समेत कई नेताओं ने सभी देश वासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने देशवासियों को बधाई दी और कहा कि भगवान राम ने हमें सदाचार, सहिष्णुता, दया और भाईचारे के मूल्यों का अनुकरण करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि राम नवमी भगवान राम के आदर्शों को याद करने और उन्हें अपने जीवन में लागू करने का एक पवित्र अवसर है। राष्ट्रपति ने कहा, 'हमारे कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए हमारा जीवन इन शाश्वत मूल्यों द्वारा निर्देशित है। आइए हम भगवान राम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए खुद को समर्पित करें और एक गौरवशाली राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें।
रामनवमी के पावन अवसर पर मैं अपने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। वही उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भी रामनवमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाए जाने वाले रामनवमी के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भारतीय परंपरा के अनुसार, भगवान श्री राम अच्छाई, साहस और करुणा के अवतार हैं।
My warm greetings on the auspicious occasion of 'Ram Navami', celebrated as the birthday of Lord Rama.
— Vice President of India (@VPSecretariat) April 10, 2022
'Maryada Purushottama' Lord Rama is revered as an ideal king, an obedient son, an affectionate brother and a role model in the truest sense. #RamNavami pic.twitter.com/XbOkhDlkgr
उनका जीवन सत्य, न्याय, बड़ों के प्रति सम्मान और सभी मानव जाति के लिए प्रेम का पर्याय है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रामनवमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम की कृपा से हर किसी को जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो। जय श्रीराम!
— Narendra Modi (@narendramodi) April 10, 2022
उन्होंने कहा, 'भगवान श्री राम की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए। जय श्री राम।'
आप सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा करता हूँ ये पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां लाये। pic.twitter.com/nOrDi9TG2W
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 10, 2022
वही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सभी देश वासियों को राम नवमी की बहुत बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा आशा करता हूँ यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए।
समस्त देशवासियों को रामनवमी के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Amit Shah (@AmitShah) April 10, 2022
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हमें मर्यादाओं का पालन कर सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है।
प्रभु श्री राम सभी पर अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाए रखें।
जय श्री राम! pic.twitter.com/WvCy0F1jJW
वही केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन हमें मर्यादा का पालन करना और सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना सिखाता है। भगवान श्री राम सभी पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS