BJP की बैठक में राम मंदिर के ऐतिहासिक लोकार्पण की हुई तारीख तय, जानें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने क्या कुछ कहा

बीजेपी (BJP) ने आगामी चुनाव की तैयारी पूरे जोश के साथ शुरू कर दी है। इस बीच बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक (BJP National Executive Meeting) का आज दूसरा और आखिरी दिन है। इसी बीच देशभर से आए पार्टी नेताओं को 'चुनावी जीत' का मंत्र दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज शाम को इस बैठक को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन के समाप्त होने के बाद बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त हो जाएगी।
बैठक सोमवार को राजधानी में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह कार्यकारिणी स्थल पहुंचे। इस कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के करीब 350 वरिष्ठ नेताओ ने भी हिस्सा लिया. इनमें 12 मुख्यमंत्री और पांच उपमुख्यमंत्री और 35 केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।
वहीं इसी बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Minister Dharmendra Pradhan) ने दिल्ली के एनडीएमसी सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने मोदी सरकार के कामों के बारे में बताया। धर्मेंद्र प्रधान ने जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के उद्घाटन के बाद राजनीतिक संकल्प पारित किया गया, आज प्रथम सत्र में सामाजिक और आर्थिक संकल्प पत्र पारित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक समावेशी, सर्वस्पर्शी समाज बनाने का काम किया जा रहा है। विश्व की कठिन परिस्थितियों में भी विचारों की स्पष्टता और मोदी जी की कुशल नीतियों के सफल क्रियान्वयन से समाज सशक्त हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने खुद 2014 में कहा था कि यह सरकार सबका साथ, सबका प्रयास की भावना से काम करेगी. सरकार ने इसे साबित भी किया है। हमारी सरकार नारेबाजी करने में नहीं बल्कि कार्रवाई और परिणाम में विश्वास करती है। हम जुनून के साथ काम करते हैं। सबके कल्याण के लिए सामूहिक कार्य हमारा लक्ष्य है।
पहले जो लोग बोलते थे कि राम मंदिर बनाएंगे लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। आज कार्यकारिणी बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में तिथि भी घोषित कर दी गई है। जल्द ही देश को भव्य राम मंदिर समर्पित हो जाएगा: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान pic.twitter.com/9VgH3hotGe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2023
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पहले बोलते थे कि राम मंदिर बनाएंगे लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। आज कार्यकारिणी बैठक में प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi,) की मौजूदगी में तिथि भी घोषित कर दी गई है। जल्द ही देश को भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) समर्पित हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बेरोजगारी को लेकर कहा नौजवानों के भविष्य को लेकर हम सब चिंतित होते थे। आज देश के नौजवान नौकरी लेने वालों से नौकरी देने वाले बन रहे हैं। हमारे देश में 100 से अधिक यूनिकॉर्न बने हैं। देश की नौजवान अपने पैर पर खड़ा होने के लिए उद्यमी बन रहा है।
धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा कि आज के नए भारत में हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में भी सवार हो सकता है। सरकार जलमार्गों का तेजी से विकास कर रही है। भारत में क्रूज पर्यटन अब केवल किताबों में ही नहीं रह गया है। यह अब हकीकत बन गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS