पीएम मोदी ने दी रमजान की मुबारकबाद, कोविड-19 के खिलाफ जंग जीतने की कामना की

भारत में आज शाम रमजान 2020 (Ramadan 2020) के चांद का दीदार हो गया है। इसी के साथ रामजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। रमजान मुबारक का चांद दीख जाने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रमजान 2020 की मुबारदबाद दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि 'रमजान मुबारक! मैं सभी की सुरक्षा, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं। यह पवित्र महीना अपने साथ प्रचुर मात्रा में दया, सद्भाव और करुणा लेकर आए। हम वर्तमान में चल रही कोविड-19 के खिलाफ जंग में जीत हासिल करें और एक स्वस्थ ग्रह बनाने में सफलता प्राप्त करें।'
Ramzan Mubarak! I pray for everyone's safety, well-being and prosperity. May this Holy Month bring with it abundance of kindness, harmony and compassion. May we achieve a decisive victory in the ongoing battle against COVID-19 and create a healthier planet: PM Narendra Modi pic.twitter.com/RrQXdkZdcN
— ANI (@ANI) April 24, 2020
पांचों वक्त की नमाज अदा करते हैं रोजेदार
बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिकइ, रमजान का महीना साल का नौवां महीना होता है। यह रमजान का महीना इस्लाम धर्म के सबसे पाक महीनों में शुमार है। इसे महीने को इबादत का महीना कहा जाता है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं।
पांचों वक्त की नवाज अदा करते हैं। रोजा रखना हर मुसलमान पर फर्ज है। रमजान के पूरे महीने मुसलामन चांद के हिसाब से 29 या 30 दिन रोजे रखते हैं। इस अवधि के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रखते हैं, कुरान पढ़ते हैं। इसके बाद चांद देखकर मुसलमान ईद का त्योहार मनाते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS