Ramnath Kovind Birthday: पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दी जन्मदिन की बधाई

रामनाथ कोविंद जन्मदिन: भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज जन्मदिन है। वह 75 साल के हो गए हैं। इस मौके पर पीएम मोदी समेत देश के कई राजनीतिक दलों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र की कामना की है।
पीएम मोदी ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी समृद्ध अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों की समझदारी हमारे देश के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है। वह कमजोरों की सेवा करने को लेकर बेहद दयालु हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की बधाई दी है। अमित शाह ने लिखा कि माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश के गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व सशक्तिकरण के प्रति आपका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। आपकी बुद्धिमत्ता व कौशल से देश को नया बल मिला है। आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ।
अमित शाह के अलावा डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट कर लिखा कि विनम्र व स्नेहिल व्यक्तित्व के धनी माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई व शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ और दीर्घायु हों व आपके कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्र इसी प्रकार प्रगति के नित नए आयाम स्थापित करता रहे।
इन नेताओं के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की बधाई दी है और उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS