राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यशवर्धन कुमार सिन्हा को दिलाई शपथ, बने देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यशवर्धन कुमार सिन्हा को मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। इस तरह से यशवर्धन कुमार सिन्हा देश के मुख्य सूचना आयुक्त बन गए। इसके पहले बिमल जुलका देश के मुख्य सूचना आयुक्त थे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में यशवर्धन कुमार सिन्हा को मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। वहीं, पत्रकार उदय महुकर, पूर्व श्रम सचिव हीरालाल सामरिया और पूर्व सीएजी सरोज पुनहानी को सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई।
Delhi: President Ram Nath Kovind administers the oath of office to Yashvardhan Kumar Sinha, Chief Information Commissioner, at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/HgBoS1SM18
— ANI (@ANI) November 7, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति की बैठक में तीनों सूचना आयुक्तों का चयन करने का फैसला लिया गया। दरअसल, देश के पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त बिमल जुलका का कार्यकाल 26 अगस्त को खत्म हो गया था।
इसके बाद से ही मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली चल रहा था। जिसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने यह फैसला लिया।
यशवर्धन सिन्हा का कार्यकाल
बता दें मुख्य सूचना आयुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा का कार्यकाल तीन साल का होगा। इसके पहले यशवर्धन ने सूचना आयुक्त के पद पर कायर्रत थे। उन्होंने 1 जनवरी, 2019 में सूचना आयुक्त के पदभार को संभाला था। इसके अलावा यशवर्धन ब्रिटेन और श्रीलंका में भारतीय उच्च आयोग में भी अपनी सेवा दे चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS