रांची हिंसा में उत्तर प्रदेश से हुई थी फंडिंग, बाहर से आए थे 100 से ज्यादा उपद्रवी, अब तक 25 पर FIR

बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश के कई राज्यों में भड़की हिंसा के बाद अब पुलिस की कार्रवाई जारी है। रांची हिंसा (Ranchi violence) में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें कहा जा रहा है कि उपद्रव में जो लोग शामिल थे, वो सब उत्तर प्रदेश से आए थे। हिंसा मामले में अब तक 25 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। हिंसा के लिए फंडिंग भी यूपी से हुई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हिंसा को भड़काने के लिए उत्तर प्रदेश से फंडिंग हुई थी। सहारनपुर से कम से कम सौ से ज्यादा युवकों को हिंसा को और तेज करने के लिए भेजा गया था। ये सभी युवक एक सप्ताह पहले ही रांची आए थे। इन लोगों ने मुस्लिम युवकों को विरोध और हिंसा के लिए उकसाया गया था और रांची में हिंसा के लिे सबसे ज्यादा युवा थे।
इन युवकों को सहारनपुर के लोगों ने धर्म के आधार पर भड़काया था। फिलहाल, अब रांजी में हालात काबू में हैं। पुलिस और प्रशासन लगातार स्थिति पर कड़ी निगरानी बनाए रखे हैं। युवकों की पहचान की जा रही है। अब तक कुल 25 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। 22 नामजद व हजारों अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
बता दें कि पैगंबर मुहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। रांची में बीती 10 जून को जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों ने हंगामा किया था। हिंसा के बीच 2 लोगों की मौत हो गई है और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। रांची में हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि रांची के 12 थाना क्षेत्रों में धारा 144 के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS