रणदीप सुरजेवाला बोले, देश को 62 करोड़ किसानों के साथ खड़ा होना चाहिए

कृषि विधेयकों का विरोध करने के लिए कांग्रेस ने लोगों से किसानों के आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है, देश को 62 करोड़ किसानों के साथ खड़ा होना चाहिए। जो कृषि बिलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने अपने करीबी पूंजीपतियों की सहायता करने के लिए ऐसा किया है। पीएम मोदी को गरीबों की कोई फिक्र नहीं है।
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, किसानों से एमएसपी छीन ली जाएगी। उन्हें कांट्रेक्ट फामिर्ंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा। न दाम मिलेगा, न सम्मान। किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा। भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है। हम ये अन्याय नहीं होने देंगे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि संसद से पारित कृषि संबंधी विधेयकों के खिलाफ आज किसान संगठनों से भारत बंद का ऐलान किया हुआ है। किसान कृषि बिल के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा बढ़ा दी है। किसान संगठनों द्वारा किए गए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा के निकट चिल्ला इलाके में पुलिस कर्मी तैनात किये गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS