Budget 2021: रणदीप सुरजेवाला ने बजट को बताया धोखेबाज, बोले- बेच खायेंगे सब कुछ, छोड़ेंगे नहीं अब कुछ!

Budget 2021: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आज केंद्रीय बजट 2021-22 पेश कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एक ओर बजट की सरहाना कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष बजट को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बजट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। रणदीप सुरजेवाल ने केंद्रीय बजट को धोखेबाज बजट करार दिया है।
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि मोदी सरकार के #Budget2021 का एक शब्द में सार है-धोखा। इस बजट का नाम है धोखेबाज़ बजट! ये धोखे पर आधारित है। विनिवेश के बारे में कहा जा सकता है- बेच खायेंगे सब कुछ, छोड़ेंगे नहीं अब कुछ! बजट 2021 ने गरीब को धोखा दिया, नौकरी पेशा लोगों को धोखा दिया, मज़दूर-किसान-छोटे उद्योग को धोखा दिया। उन सांसदों को भी धोखा दिया जो वित्त मंत्री के बजटीय भाषण को सुन रहे थे।
विनिवेश के बारे में कहा जा सकता है-
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) February 1, 2021
"बेच खायेंगे सब कुछ, छोड़ेंगे नहीं अब कुछ!"#Budget2021 ने गरीब को धोखा दिया, नौकरी पेशा लोगों को धोखा दिया, मज़दूर-किसान-छोटे उद्योग को धोखा दिया।
उन सांसदों को भी धोखा दिया जो वित्त मंत्री के बजटीय भाषण को सुन रहे थे। pic.twitter.com/gIgb3yMeiH
खेती और किसान की अनदेखी जारी
इससे पहले रणदीप सुरजेवाला ने कई और ट्वीट किये थे। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि खेती और किसान की अनदेखी जारी है।
• खेती का बजट 6% घटाया।
• PM किसान सम्मान का बजट 13% घटाया।
• मार्केट इंटर्वेन्शन स्कीम(MIS-PSS) का बजट 25% घटाया।
• न काले क़ानून ख़त्म।
• न खेती पर GST ख़त्म।
• न डीज़ल की क़ीमतें कम।
कांग्रेस नेता ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ग्रामीण भारत और गरीब के साथ घोर अन्याय! महात्मा गाँधी नरेगा का बजट 42% काटा। 1,66,000 करोड़ से कम कर 96,773 करोड़ गरीब मज़दूर, SC, ST व पिछड़ों पर मोदी सरकार का ये प्रहार ग्रामीण भारत के लिए घातक होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS