जेल में ही रेप के आरोपी ने लगाई फांसी, ऐसे दिया घटना को अंजाम

जेल में ही रेप के आरोपी ने लगाई फांसी, ऐसे दिया घटना को अंजाम
X
महाराष्ट्र के नवी मुंबई की तलोजा जेल में एक बलात्कारी ने खुद को सजा देते हुए आत्महत्या कर ली।

महाराष्ट्र से एक अजीबो गरीब खबर सामने आई है। जहां एक बलात्कारी ने खुद को सजा देते हुए जेल में आत्महत्या कर ली। महाराष्ट्र के नवी मुंबई की तलोजा जेल में 19 वर्षीय बलात्कार आरोपी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस ने मामले की जानकारी बृहस्पतिवार को देते हुए आशंका जताई है कि विचाराधीन कैदी अपने खिलाफ बलात्कार के मामले से परेशान था। इसके कारण से उसने खुदकुशी करने का फैसला किया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान करण प्रमोद सेरियन के रूप में हुई है। उसने बीते मंगलवार को एक बैरक में लगे पंखे के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना अन्य कैदियों द्वारा जेल अधिकारियों को दी गई। इसके बाद फौरन युवक को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

युवक का नाबालिग के साथ प्रेम संबंध

पुलिस ने बताया कि मुंब्रा का रहने वाला सेरियन 26 सितंबर से ही जेल में था। बीते मंगलवार को बलात्कार आरोपी ने अपने पजामे को फंदा बनाया और खुद को फांसी लगा ली। मृतक सेरियन को 16 साल की लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 22 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि सेरियन का लड़की के साथ प्रेम संबंध था। वह उससे सोशल मीडिया के जरिए मिला था। इसके बाद लड़की के माता-पिता की शिकायत पर कामोठे पुलिस ने सेरियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

Tags

Next Story