Rashtrapatni Row: स्मृति ईरानी बोलीं- देश और दुनिया जानती है कांग्रेस आदिवासी, गरीब और महिला विरोधी है, सोनिया के लिए कहे ये शब्द

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) ने गुरुवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के द्वारा राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नि (Rashtrapatni) कहने पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस (कांग्रेस) पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) जी की जब से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में घोषणा हुई है। तबसे लेकर द्रौपदी मुर्मू जी कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का केंद्र बनी हुई हैं।
उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू जी को कठपुतली कहा, अशुभ और अमंगल का प्रतीक कहा। एक ऐतिहासिक चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है कि एक आदिवासी गरीब महिला देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही है। सोनिया गांधी के द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रुप में संबोधित किया। ये जानते हुए भी कि ये संबोधन भारत के हर मूल्य, हर संस्कार के विरुद्ध है। ये संबोधन उस सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ है, तब भी कांग्रेस के इस पुरुष नेता ने ये घृणित कार्य किया।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि देश और दुनिया जानती है कि कांग्रेस आदिवासी विरोधी, गरीब विरोधी और महिला विरोधी है। लेकिन कांग्रेस का इस हद तक गिर जाना कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी और गरीब परिवार की महिला का इस प्रकार अनादर करना, उनकी गरीमा पर प्रहार करना। कांग्रेस ने सोनिया की अध्यक्षता में ये संस्कार और मूल्यविहीन एवं संविधान को चोट पहुंचाने वाला काम किया है। संसद में और सड़क पर कांग्रेस और उनके नेताओं को देश की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और देश से माफी मांगनी चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS