RSS Dussehra Rally: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा, कट्टरता फैलाने वालों को दी कड़ी चेतावनी

RSS Dussehra Rally: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मंगलवार यानी आज महाराष्ट्र के नागपुर शहर में अपना वार्षिक विजयदशमी उत्सव आयोजित किया। प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन दशहरा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रेशिमबाग मैदान में संघ के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।
मोहन भागवत बोले- भारत का गौरव बढ़ा
विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए भागवत ने वैश्विक मंच पर भारत की उपस्थिति की सराहना करते हुए कहा कि हर साल दुनिया में भारत का गौरव बढ़ रहा है। यहां आयोजित जी 20 शिखर सम्मेलन बहुत खास था। भारतीयों के आतिथ्य की हर जगह पर तारीफ हुई। विभिन्न देशों के लोगों ने हमारी विविधता का अनुभव किया। उन्होंने हमारी कूटनीतिक भावना साथ-साथ हमारी ईमानदार सद्भावना को भी देखा।
संघ प्रमुख ने कहा कि दुनिया में और भारत में भी कुछ लोग हैं जो नहीं चाहते कि भारत आगे बढ़े। वे गुट समाज में झड़पें पैदा करने की कोशिश करते हैं। हमारी अज्ञानता और अविश्वास के कारण हम भी कभी-कभी इसमें फंस जाते हैं और अनावश्यक उपद्रव पैदा हो जाते हैं। भारत आगे बढ़ेगा तो ये अपना खेल नहीं खेल पाएंगे, इसलिए ये लगातार विरोध करते रहते हैं।
संघ प्रमुख ने कहा कि मणिपुर में स्थिति अब शांत हो रही है। वहां अचानक लड़ाई कैसे हुई। इससे किसे फायदा है। बाहरी शक्तियों को इससे फायदा होगा। इसके पीछ किसकी साजिश थी। सरकार मजबूती के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें बहुत मेहनत करनी होगी। ये सिर्फ शांति का सवाल नहीं है बल्कि समाज को जोड़ने का भी। सबको वहां काम करना होगा।
#WATCH | Nagpur, Maharashtra: While addressing RSS Vijayadashmi Utsav, RSS Chief Mohan Bhagwat says, "...Every year, India's pride is increasing in the world... The G 20 summit held here (in India) was special. The hospitality of Indians was praised...People from different… pic.twitter.com/ivmFyV4gn6
— ANI (@ANI) October 24, 2023
शंकर महादेवन ने क्या कहा
आरएसएस विजयदशमी उत्सव कार्यक्रम में गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने कहा कि मैं केवल उस काम के लिए आपका आशीर्वाद मांग सकता हूं जो आरएसएस परिवार के सदस्यों ने देश के लिए किया है और करेंगे। मैं केवल आपको धन्यवाद दे सकता हूं कि कोई नहीं देश में हमारी संस्कृति और परंपरा की रक्षा के लिए आपके जितना ही प्रयास किया है। शंकर महादेवन ने आरएसएस विजयदशमी उत्सव कार्यक्रम में गाना गाया। साथ ही, कहा कि यह विश्व की शांति का मंत्र है। हर इंसान की शांति के लिए प्रार्थना। यही हमारा देश है।
यह नागपुर में आरएसएस का 98वां विजयादशमी उत्सव' था। संघ 1925 में अपनी स्थापना के बाद से हर साल नागपुर में दशहरे पर कार्यक्रम आयोजित करता है। संघ के द्वारा एक मार्च सुबह करीब 6.20 बजे सीपी एंड बरार कॉलेज गेट और रेशिमबाग मैदान से निकाला गया, जबकि मुख्य कार्यक्रम सुबह 7.40 बजे शुरू हुआ।
पिछले साल के कार्यक्रम में संतोष यादव मुख्य अतिथि थे
पिछले साल यह पहली बार था कि आरएसएस के विजयादशमी उत्सव में एक महिला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थी। संघ ने पहली बार इस कार्यक्रम के लिए पर्वतारोही संतोष यादव को आमंत्रित किया था। 2022 में COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, शहर के 12 भाग में 40 अलग-अलग जगहों पर विजयादशमी उत्सव आयोजित किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS