रवीश कुमार को फिनलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया

रवीश कुमार को फिनलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया
X
रवीश कुमार को फिनलैंड में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं।

रवीश कुमार को फिनलैंड में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं। रवीश कुमार इससे पहले विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक, 1995 बैच के आईएफएस अधिकारी तथा मंत्रालय में संयुक्त सचिव रवीश कुमार को फिनलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया। जानकारी के लिए बता दें कि रवीश कुमार अपना दायित्व जल्द ही संभाल सकते हैं।

रवीश कुमार अगस्त 2017 से अप्रैल 2020 तक भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पद पर रहे। उनके करियर की शुरुआत इंडोनेशिया के जकार्ता में भारत मिशन के साथ हुई। इसके बाद उनकी नियुक्ति थिंपू और लंदन में भी रही। दिल्ली में रहते हुए उन्होंने पूर्वी एशिया मामलों की जिम्मेदारी संभाली।

Tags

Next Story