केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लगाया आरोप, कहा किन शर्तों पर कांग्रेस ने चीन से लिए थे 2 करोड़ 26 लाख रुपये

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लगाया आरोप, कहा किन शर्तों पर कांग्रेस ने चीन से लिए थे 2 करोड़ 26 लाख रुपये
X
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार ने राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए चीन से तीन लाख डॉलर (2 करोड़ 26 लाख रुपये) का डोनेशन लिया था।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार ने राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए चीन से तीन लाख डॉलर (2 करोड़ 26 लाख रुपये) का डोनेशन लिया था। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि किन शर्तों पर ये पैसे चीन से लिए गए थे, जबकि कोई भी पार्टी बिना सरकार की अनुमति के विदेश से पैसा नहीं ले सकती है।

फॉरेन कांट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट 1976

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फॉरेन कांट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट कानून के धारा 4,5 और 23 के अनुसार कोई भी पार्टी या कोई भी एनजीओ सरकार की अनुमति के बिना विदेश से पैसा नहीं ले सकती। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि कांग्रेस पार्टी ने 2005-06 में चीन से इतनी बड़ी रकम लेने से पहले सरकार की अनुमति ली थी या नहीं?

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन की चेयरपर्सन सोनिया गांधी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी इस फाउंडेशन की सदस्य हैं।

कांग्रेस ने चीन के सामने टेके थे घुटने

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रस पार्टी चीन के सामने घुटने टेके थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में ऐसा कर दिया था कि भारत और चीन के बी; का व्यापारिक घाटा 33 गुना बढ़ गया था।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी ने इतनी बड़ी रकम चीन से ली थी तो क्या केंद्र सरकार को इसके बारे में सारी जानकारी दी थी? क्योंकि ऐसा कानून है कि जब कोई भी पार्टी या एनजीओ विदेश से पैसे लेती है तो इसकी पूरी जानकारी केंद्र सरकार को देती है।

Tags

Next Story