Video: पटना में बाढ़ प्रभावित इलाके का रविशंकर प्रसाद ने किया दौरा, अपने सामने करवाई नाले की सफाई

बिहार की राजधानी पटना में बारिश और नदियों में उफान के चलते बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। पटना में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब सीट से सांसद रविशंकर प्रसाद बिहार पहुंच चुके हैं।
पटना के राम कृष्ण नगर के पास दौरे के दौरान नाला जाम होने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल रहा था। जिस से जल जमाव की समस्या गंभीर हो गई थी।
पटना के राम कृष्ण नगर के पास नाला जाम होने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल रहा था जिस से जल जमाव की समस्या गंभीर हो गई थी। अधिकारियों को नाले को साफ़ करने का आदेश दिया और स्वयं इस कार्य की निगरानी की। #patnafloods pic.twitter.com/nxr2vUBtl6
— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) September 30, 2019
केंद्रीय मंत्री ने तुरंत अधिकारियों को नाले साफ करने का आदेश दिया और जब तक नाला साफ नहीं हुआ तब तक वहां रूके रहे। मीडिया से बातचीत के दौरान रविशंकर ने कहा कि 4 दिनों से बारिश की वजह से जन-जीवन बेहाल है। जल जमाव की दिक्कत नालों की सफाई नहीं होना है।
आगे कहा कि कई इलाकों में अब भी जल जमाव हो रहा है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। लेकिन ये एक प्राकृतिक आपदा है। लेकिन समाधान से ही समस्या का हल निकलेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS