RBI गवर्नर शक्तिकांत दास में कोरोना वायरस की पुष्टि, ट्वीट कर दी जानकारी

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास में कोरोना वायरस की पुष्टि, ट्वीट कर दी जानकारी
X
आरबीआई गवर्नर का कहना है कि मैंने खुद को दूसरों से अलग कर लिया है। आइसोलेशन में रहकर काम जारी रखूंगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। आरबीआई गवर्नर का कहना है कि मैंने खुद को दूसरों से अलग कर लिया है। आइसोलेशन में रहकर काम जारी रखूंगा। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं। एसिम्टोमैटिक हूं। खुद को ठीक महसूस कर रहा हूं। हाल के दिनों में संपर्क में आए लोगों को सतर्क कर दिया है। आइसोलेशन में रहकर काम जारी रखूंगा। आरबीआई में काम सामान्य तरीके से चलता रहेगा। मैं सभी डिप्टी गवर्नरों और अन्य अधिकारियों से वीडिया काफ्रेंस और फोन के माध्यम से संपर्क में हूं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत में इस समय कोरोना वायरस का कहर कम तो हो गया है। लेकिन लगातार लोग अब भी इस खतरनाक वायरस की जद में आ रहे हैं। कोविड-19 की वेबसाइट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 50,224 नए मामले सामने आये। जिसके बाद अब तक भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 78,63,892 हो गई है। वहीं दूसरी तरफ अब तक भारत में एक्टिव मामले 6,68,273 हैं।

वहीं दूसरी तरफ अगर रिकवरी रेट की बात करें, तो भारत में लगातार रिकवरी रेट अच्छा चल रहा है। बीते 24 घंटे में 62,154 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिसके बाद अब तक पूरे भारत के अंदर 70 लाख 75 हजार 723 लोग ठीक हो चुके हैं।

Tags

Next Story