बिहार में जेडीयू की बढ़ी मुश्किलें, RCP सिंह पर 9 साल में 58 प्लॉट खरीदने का गंभीर आरोप, पार्टी ने हाथ में थमाया नोटिस

बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (Former Union Minister RCP Singh) के बीच अनबन किसी से छिपी नहीं है। अब एक बार फिर आरसीपी सिंह के खिलाफ उनकी संपत्ति को लेकर कार्रवाई के संकेत हैं। आरसीपी सिंह पर 9 साल में 58 प्लॉट खरीदने का गंभीर आरोप लगा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरसीपी सिंह के खिलाफ यह आरोप जेडीयू नेताओं ने खुद लगाया है और प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस जारी किया था। इस अनियमितता पर आरसीपी सिंह से जवाब मांगा है। उनकी पार्टी जदयू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आरसीपी सिंह पर आरोप है कि उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए अपने गृह जिले नालंदा में अपार संपत्ति बनाई है। जेडीयू ने इस संबंध में आरसीपी सिंह को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि साल 2013 से 2022 के बीच संपत्ति इकट्टा की। जिसमें नालंदा जिले के दो प्रखंडों में खरीदी गई 40 बीघा जमीन भी शामिल की गई है।
अभी पार्टी सत्ता में बनी हुई है। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर ऐसे गंभीर आरोप लगे हैं कि न केवल सहयोगी भाजपा बल्कि मुख्य विपक्षी दल राजद भी पूरे मामले में कोई भी बयान देने से कतरा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि यूपी कैडर के एक आईएएस अधिकारी आरसीपी सिंह पहली बार नीतीश के संपर्क में तब आए जब उन्हें 1996 में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के निजी सचिव के रूप में तैनात किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS