सुप्रीम कोर्ट से रिलायंस और फ्यूचर रिटेल को बड़ा झटका, अमेजन के पक्ष में फैसला, जानें क्या है विवाद

रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप (Reliance Future Deal) के बीच हुई 24 हजार करोड़ की डील को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बड़ा झटका लगा है और इसके खिलाफ याचिका दायर करने वाली अमेजन के पक्ष में फैसला सुनाते हुए फिलहाल, इस डील पर कोर्ट ने रोक लगा दी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने अमेजन की याचिका पर सुनवाई करते हुए रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप के 24 हज़ार करोड़ के विलय सौदे पर रोक लगा दी है साथ ही सिंगापुर में आया इमरजेंसी आर्बिट्रेशन फैसला भारत में लागू होगा।
जानकारी के लिए बता दें कि कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कहा है कि सिंगापुर में जो इमरजेंसी आर्बिट्रेशन का फैसला लागू हुआ है, वह भारत में भी जारी रहेगा। क्योंकि सिंगापुर में रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप के इस फैसले के खिलाफ रोक लगा दी गई थी। इसके खिलाफ अमेजन ने इस डील को लेकर याचिका कोर्ट में दायर की थी। इससे पहले अमेजन ने दिल्ली हाईकोर्ट में इस डील के खिलाफ याचिका दायर की थी। लेकिन कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
जानें क्या है पूरा विवाद
भारत में बिग बाजार फ्यूचर ग्रुप का हिस्सा है। अभी हाल ही में रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप के बीच रिटेल मार्किट को लेकर एक बड़ी़ डील हुई थी। जिसमें 24,713 करोड़ की डील के बाद मालिकाना हल रिलायंस के पास चला गया था। लेकिन फ्यूचर ग्रुप की एक कंपनी में अमेजन की 49 फीसदी हिस्सेदारी थी। ऐसे में अमेजन ने आरोप लगाया था कि रिलायंस-फ्यूचर ग्रुप की डील में नियमों का पालन नहीं किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS