Republic Day 2020 : ये देशभक्ति नारे भेजकर अपनों को दें गणतंत्र दिवस की बधाई

26 January Republic Day 2020 Slogans for Parade (Republic Day Patriotic Slogans): भारत में हर साल गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन मनाये जाना वाला एक राष्ट्रीय त्योहार है। इस त्योहार को भारत में रहने वाले सभी जाति धर्म के लोग धूम-धाम से मनाते हैं। यह दिन हर भारतीय के लिए खास है क्योंकि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। संविधान को बनाने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा था। इस साल भारत अपना 71वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। संविधान देश के नागरिकों को तमाम तरह के अधिकार देता है। हमारे देश के संविधान की वजह से ही सभी को समानता और स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त हुआ। गणतंत्र दिवस के इसी महत्व को देखते हुए हम आपके लिए देशभक्ति के नारे लेकर आएं हैं। जिन्हें आप शेयर कर अपने दोस्तो, रिश्तेदारों को गणतंत्र दिवस 2020 की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस देशभक्ति नारे (Republic Day Patriotic Slogans)
1. सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तान हमारा, हम बुलबुले है इसकी यह गुलसितां हमारा।
2. गांधीजी का बस यही था सपना, गणतंत्र देश हो भारत अपना !
3. हमको मिला है एक संविधान, जिसमे है हमारा सुखी विधान!!
4. जब भी हम गणतंत्र मनाएंगे, शहीदों को न भूल पाएंगे।
5. एक देश अपना भारत, जो बने श्रेष्ठ भारत।
6. आज फिर से गणतंत्र दिवस आया है, जिसके लिए सेनानियों ने अपना खून बहाया है।
7. अपनी जमीन अपना वतन, आवाज दो एक है हम।
8. 15 अगस्त हो या 26 जनवरी, ये दिन तो है खुशियों की घडी!!
9. सबको मिले एक समान अधिकार, यही है हमारे गणतंत्र की मुख्य पहचान !!
10. न तेरा देश, न मेरा देश. यह भूमि भारत है हम सभी का देश।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS