Republic Day 2020 Chief Guest Tickets Theme Passes: जानें गणतंत्र दिवस से जुड़ी पूरी जानकारी, चीफ गेस्ट से लेकर टिकट मिलने तक

Republic Day 2020 Chief Guest Tickets Theme Passes: 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। तभी से हर साल 26 जनवरी को भारत गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस साल हम 71वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे। इस दिन ऑफिस, स्कूल, कॉलेज आदि जगहों की छुट्टी होती है। क्योंकि देशभर में राष्ट्रीय अवकाश होता है। इस मौके पर दिल्ली के इंडिया गेट पर विशाल परेड का आयोजन किया जाता है। जिसमें विभिन्न राज्यों की झांकियां निकलती हैं। राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों से और देशभर के अलग-अलग राज्यों से लोग गणतंत्र दिवस परेड का महत्वपूर्ण कार्यक्रम देखने आते हैं। इसी बीच हम आपको गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली परेड से जुड़ी जरूरी जानकारी दे रहे हैं।
गणतंत्र दिवस 2020 थीम (Repubic Day 2020 Theme)
इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में कुल 22 झांकी दिखाई जाएंगी। इनमें से 16 विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और छह मंत्रालयों, विभागों और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के होंगे। जिनमें जम्मू कश्मीर, पंजाब, गुजरात और राजस्थान विषेश थीम में नजर आएंगी। जिसमें जम्मू और कश्मीर पहली बार केंद्र शासित प्रदेश के रूप में परेड में भाग लेंगे।
गणतंत्र दिवस 2020 मुख्य अतिथि (Repubic Day 2020 Chief Guest)
इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियास बोलसोनारो होंगे। राष्ट्रपति के रूप में बोलसोनारो की यह पहली भारत यात्रा है। वह आठ मंत्रियों, शीर्ष अधिकारियों और एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान भारत और ब्राजील के 15 समझौते पर हस्ताक्षर होंगे।
गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए टिकट कैसे और कहां से प्राप्त करें(How and where to get tickets to watch the Republic Day Parade)
उत्तर ब्लॉक गोल चक्कर
सेना भवन (गेट 2)
प्रगति मैदान (भैरों रोड पर गेट 1)
जंतर मंतर (मुख्य द्वार)
शास्त्री भवन (गेट 3 के पास)
जामनगर हाउस (इंडिया गेट के सामने)
लाल किला (15 अगस्त पार्क के अंदर और जैन मंदिर के सामने)
टिकट की कीमतें(Ticket prices)
आरक्षित सीटों (Reserved Seats) के लिए 500 रुपये।
अनारक्षित सीटों (Unreserved Seats) के लिए 100 रुपये और 20 रुपये।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS