Republic Day 2020: भारत के सविधान से जुड़ी जानें 10 खास बातें

Republic Day 2020: भारत आज 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था और तभी से इसे हर साल गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाने लगा। इसी बीच आज हम आपको भारत के संविधान से जुड़ी 10 खास बातें बताएंगे।
1. संविधान को बनाने में लगा था इतना समय
भारत के संविधान को बनाने के लिए 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय का लगा था।
2. सबसे लंबा लिखित संविधान
भारत का संविधान दनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है।
3. संविधान को बनाने में इतने रुपये लगे
संविधान को बनाने में 1 करोड़ से भी ज्यादा का खर्चा आया था।
4. हाथों से लिखा गया था
हमारे संविधान को प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने इसे हिंदी और अंग्रेजी भाषा में खुद अपने हाथों से लिखा था। उन्होंने इसे इटैलिक स्टाइल में काफी खूबसूरती से लिखा है। इसमें कोई भी टाइपिंग नहीं किया था। बाद में इसे कैलिग्राफ किया गया था।
5. छ: महीने का समय लगा
प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने संविधान को लिखने में 6 महीने का समय लगाया था।
6. हर पेज को चित्रों से सजाया
आचार्य नंदलाल बोस ने भारतीय संविधान के हर पेज को चित्रों से सजाया था। इसके अलावा संविधान के प्रस्तावना पेज को उनके ही शिष्य राममनोहर सिन्हा ने तैयार किया था। है।
7.15 महिला सदस्य
संविधान लिखे जाने के बाद इसे 284 संसद सदस्यों ने साइन किया था। जिसमें 15 महिला सदस्य थीं।
8. बारिश बनी शगुन
संसद के अंदर जिस दिन संविधान पर साइन हो रहे थे। उस दिन बारिश भी हो रही थी। जिसे सदन में बैठे सभी सदस्यों ने बहुत ही शुभ शगुन माना था। क्योंकि भारत में बारिश को शुभ संकेतों से देखा जाता है
9. भारतीय संसद की लाइब्रेरी
भारतीय संसद की लाइब्रेरी में हीलियम से भरे एक केस में संविधान की मूल प्रति रखी गई है।
10. डॉ.भीमराव आंबेडकर की बड़ी भूमिका
भारत के संविधान को तैयार करने में डॉ.भीमराव आंबेडकर की बड़ी भूमिका है। इसलिए उनको भारतीय संविधान का निर्माता भी कहा जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS