Republic Day Full Guest List: जानें मोदी सरकार बनने के बाद से 2020 तक मुख्य अतिथियों की पूरी लिस्ट

Republic Day Full Guest List: जानें मोदी सरकार बनने के बाद से 2020 तक मुख्य अतिथियों की पूरी लिस्ट
X
Republic Day 2020: इस 26 जनवरी को भारत अपना 71 वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस बार ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो (Jair Bolsonaro) मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

Republic Day 2020: इस 26 जनवरी को भारत अपना 71 वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इसको लेकर सरकार की तैयारियां जोरों पर है। सरकार के साथ-साथ इस परेड को सफल बनाने का श्रय उन प्रतिभागियों को भी जाता है, जो इस इस गणतंत्र रुपी त्यौहार में हिस्सा लेते है। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 में लागू हुआ था। देश भर के लोग इस दिन गणतंत्र दिवस के जश्न में शामिल होने दिल्ली पहुंचते है। गणतंत्र दिवस पर हर बार किसी न किसी को मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण भी दिया जाता है। यह अतिथि ज्यादातर विदेशों में किसी सम्मानित पद पर पदस्थ लोग ही होते है। इस बार ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो (Jair Bolsonaro) को गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण दिया गया है। यह निमंत्रण प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान ही दे दिया था। आइए जानें मोदी सरकार बनने के बाद से अब तक गणतंत्र दिवस पर कौन-कौन मुख्य अतिथि के तौर भारत आए।

2014 से 2020 तक गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथियों की लिस्ट

2020- ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो मुख्य अतिथि होंगे

2019- दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामाफोसा

2018- थाईलैंड के प्रधानमंत्री जनरल प्रायुत चान-ओ-चा

- म्यांमार की सर्वोच्च नेता आंग सान सू की

- ब्रुनेई के सुल्तान हसनअल बोल्किया

- कंबोडिया के पीएम हुन सेन

- इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो

- सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग

- मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक

- वियतनाम के प्रधानमंत्री न्गुयेन शुयान फुक

- लाओस के प्रधानमंत्री थॉन्गलौन सिसोलिथ

- फिलीपींस के राष्ट्रपति ड्रिगो दुतेर्ते

2017- क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान (संयुक्त अरब अमीरात)

2016-फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रेंकोइस होलैंड

2015- संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा

2014 -जापान के प्रधान मंत्री शिन्जो आबे


Tags

Next Story