Republic Day 2020 : गणतंत्र दिवस समारोह में सेना ने बिखेरा जलवा, दिखायी सैन्य शक्ति की ताकत

Republic Day 2020 : गणतंत्र दिवस समारोह में सेना ने बिखेरा जलवा, दिखायी सैन्य शक्ति की ताकत
X
Republic Day 2020 : भारत आज 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित हो रहा है। 71वे गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मेहमान ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो शामिल होंगे।

Republic Day 2020 : भारत आज अपना 71वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2020) मना रहा है। 26 जनवरी की परेड विजय चौक से राजपथ, एन एस मार्ग होते हुए लाल किले पहुंचेगी। 71वे गणतंत्र दिवस पर ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो प्रमुख मेहमान (jair bolsonaro Chief Guest) होंगे।

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भारतीय राष्ट्र ध्वज फहराएंगे। इसके बाद राष्ट्रगान गया जाएगा। इस परेड में भारतीय सेना की विभिन्न रेजिमेंट अपने कौशल और शौर्य का प्रदर्शन करेंगी। परेड में देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां शामिल होगी, झांकियों में भारत की विभिन्न संस्कृतियों की भी झलक देखने को मिलेगी।

गणतंत्र दिवस परेड रूट

गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत विजय चौक से होगी। विजय चौक से परेड 9 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी। 26 जनवरी की परेड राजपथ से होते हुए सी हेक्सागोन, बहादुर शाह जफर मार्ग, एन एस मार्ग होते हुए लाल किले पर जाकर समाप्त हो जाएगी। राजपथ और आस पास के मार्गों को बंद कर दिया गया है।

गणतंत्र दिवस 2020 लाइव अपडेट-

राजपथ पर परेड का समापन होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह में आए लोगों का किया अभिवादन

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और ब्राज़ील के राष्ट्रपति जायर बोलसनारो समारोह स्थल से हुए रवाना

राजपथ पर सुखोई ने आसमान में त्रिशूल फॉरमेशन में उड़ान भरी।

कैप्टन पारिजात सौरभ के नेतृत्व में 5 जगुआर लड़ाकू विमान ने 780 किमी प्रति घंटे की गति से उड़ान भरी।

कैप्टन मन्नारथ शीलू वीएम के नेतृत्व में 5 अपाचे हेलीकॉप्टर ने पहली बार भरेे उड़ान

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार त्रिशूल हेलिकॉप्टर ने लिया हिस्सा।

गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार महिला बाइकरों ने अपना करतब दिखाकर नारी शक्ति को पेश किया।

सहायक उप निरीक्षक अनीता कुमारी वीवी के नेतृत्व में पांच मोटरसाइकिलों पर 21 महिलाओं ने मानव पिरामिड बनाकर अपनी झलक पेश की।

Delhi: 21 women on five motorcycles make a human pyramid. Assistant Sub Inspector Anita Kumari VV leads this formation. pic.twitter.com/3Ozl28j4MO

इंस्पेक्टर सीमा नाग ने चलती मोटरसाइकिल के ऊपर खड़े होकर दी सलामी। हेड कांस्टेबल मीना चौधरी पिस्तौल लेकर पोजिशन की मुद्रा में।

परेड में जम्मू-कश्मीर की झांकी ने बैक टू विलेज कार्यक्रम को किया पेश

ओडिशा की झांकी में भगवान लिंगराज की रुकुना रथ यात्रा को किया पेश

हिमाचल प्रदेश ने अपनी झांकी में कुल्लू दशहरा उत्सव को पेश किया। वहीं मध्य प्रदेश की झांकी में राज्य के जनजातीय संग्रहालय को दर्शाया गया है।

राजपथ पर इस वक्त अलग- अलग राज्य की झाकियां प्रस्तुत की जा रही है, जिसमें ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सनारो इस समारोह में मुख्य अतिथि हैं।

गणतंत्र दिवस में राजस्थान की झांकी ने राजधानी जयपुर की वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत को पेश किया।

वरिष्ठ अवर अधिकारी चारु सुराणा के नेतृत्व में बालिका विद्यापीठ पिलानी के बैंड ने सलामी दी। यह स्कूल 56 वर्षों से गणतंत्र दिवस परेड में लगातार भाग ले रहा है।

डिप्टी कमांडेंट घनश्याम सिंह की कमान में सीमा सुरक्षा बल के सेना ने ऊंट की सवारी में अपनी सलामी दी, जिसका आदर्श वाक्य है 'ड्यूटी टू डेथ'।

राजपथ पर लेफ्टिनेंट विवेक विजय मोर की अगुवाई में 140 वायु रक्षा डिफेंस ने सलामी दी।

भारतीय नौसेना ने बोइंग पी 8 आई लॉन्ग रेंज मेरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट और कोलकाता क्लास डिस्ट्रॉयर और कलवरी क्लास पनडुब्बी को पेश किया गया है।

वहीं के-9 वज्र-टी टैंक को भी पेश किया गया है, जिसकी कमान 269 मीडियम रेजीमेंट के कैप्टन अभिनव साहू के हाथों में सौंपा गया है।

राजपथ पर भारतीय सेना का T-90 भीष्म टैंक को पेश किया गया है, जिसे 86 आर्मर्ड रेजिमेंट के कैप्टन सनी चाहर इस टैंक को कमांड कर रहे हैं।

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद राजपथ पर 71 वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व परेड कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल असित मिस्त्री, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना पदक, विशिष्ट सेवा मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मुख्यालय दिल्ली क्षेत्र द्वारा किया।

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और 71 वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि ब्राज़ील के राष्ट्रपति, जैर बोलसनारो जल्द ही राजपथ पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजपथ पहुंचे जहां गणतंत्र दिवस परेड शीघ्र ही शुरू होगी।


पीएम मोदी इंडिया गेट पर नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, आर्मी चीफ जनरल नरवाना, नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह, एयरफोर्स चीफ एयर मार्शल आरकेएस भदुरिया मिले।


भुवनेश्वर में महात्मा गांधी रोड पर गणतंत्र दिवस समारोह मनाया।


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गणतंत्र दिवस पर अपने निवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गणतंत्र दिवस पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

71वें गणतंत्र दिवस परेड को देखने के लिए राजपथ पर बड़ी संख्या में भीड़ पहुंची है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गणतंत्र दिवस पर अपने निवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

71वें गणतंत्र दिवस परेड राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से शुरू होगी।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने रविवार को राष्ट्रीय ध्वज के साथ 17,000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाया।

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने 71 वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया।

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गणतंत्र दिवस पर पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी 71 वें गणतंत्र दिवस पर भारत वासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर प्रत्येक भारतीय को मेरी शुभकामनाएं।

पहली बार प्रधान मंत्री इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति के बजाय राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी होंगे मौजूद ।

भारतीय सेना ने रविवार को एलओसी पर अपना 71 वां गणतंत्र दिवस मनाया और मिठाईया बांटी।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे के छात्रों, प्रोफेसरों और अन्य स्टाफ सदस्यों ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संस्थान के परिसर में 'तिरंगा मार्च' का आयोजन किया।

Tags

Next Story