Republic Day Parade 2020 : गणतंत्र दिवस परेड के लिए 600 से ज्यादा बच्चों का चयन, दिखाएंगे हुनर

Republic Day Parade 2020 : गणतंत्र दिवस परेड के लिए 600 से ज्यादा बच्चों का चयन, दिखाएंगे हुनर
X
Republic Day Parade 2020 : रक्षा मंत्रालय और दिल्‍ली की एनसीटी सरकार के शिक्षा निदेशालय ने 636 बच्‍चों का चयन किया है। इनमें 474 लड़िकयां और 162 लड़के शामिल हैं।

Republic Day Parade 2020 : भारत 26 जनवरी 2020 को अपना 71वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय त्योहार है। इस त्योहार को सभी समुदाय के लोग मिलकर मनाते हैं। इस मौक पर देश की राजधानी दिल्ली में परेड निकाली जाती है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां शामिल होती हैं। परेड में सेना के जवान अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हैं।

गणतंत्र दिवस परेड के लिए इस बार 600 से ज्यादा स्कूली बच्चों का चयन किया गया है। दिल्‍ली के तीन स्‍कूलों और उदयपुर सांस्‍कृतिक केंद्र के बच्‍चे 26 जनवरी 2020 को राजपथ पर आयोजित की जाने वाली गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

रक्षा मंत्रालय और दिल्‍ली की एनसीटी सरकार के शिक्षा निदेशालय ने 636 बच्‍चों का चयन किया है। इनमें 474 लड़िकयां और 162 लड़के शामिल हैं। ये बच्‍चे अरिवंद गुप्‍ता डीएवी सेंटीनरी पब्लिक स्‍कूल मॉडल टाउन, दिल्‍ली, विनय नगर बंगाली सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल, सरोजनी नगर दिल्‍ली, सर्वोदय कन्‍या विद्यालय बी ब्‍लाक, जनकपुरी नई दिल्‍ली और पश्चिमी क्षेत्र सांस्‍कृतिक केन्‍द्र उदयपुर से चुने गए हैं।

ये बच्‍चे रंग-रंगीलो राजस्‍थान विषय पर अपनी प्रस्‍तुती देंगे। पश्चिमी क्षेत्र सांस्‍कृतिक केन्‍द्र उदयपुर परेड के दौरान गुजरात का लोक नृत्‍य गरबा प्रस्‍तुत करेगा। आज इन बच्‍चों ने प्रेस से मुलाकात के दौरान गणतंत्र दिवस परेड का हिस्‍सा बनने पर खुशी जाहिर की। बच्‍चों ने कहा कि वे गर्व की भावना से अभिभूत हैं, क्‍योंकि राष्‍ट्रीय और अन्‍तर्राष्‍ट्रीय अतिथियों के सामने उन्‍हें अपनी प्रतिभा और योग्‍यता दिखाने का अवसर मिला है।

Tags

Next Story