Republic Day 2020 Parade Photos : राजपथ पर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, स्‍टार्टअप इंडिया की झांकी के साथ दिखा कुल्लू का दशहरा

Republic Day 2020 Parade Photos : राजपथ पर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, स्‍टार्टअप इंडिया की झांकी के साथ दिखा कुल्लू का दशहरा
X
Republic Day 2020 Parade Photos : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई।

Republic Day 2020 Parade Photos : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्स हो रही है। इस दौरान तीनों सेनाओ के जवानों और राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां निकलीं। पुलिस ने बताया कि रिहर्सल सुबह 7 बजे लाइट हाउस से शुरू हुई और गांधी चौक की ओर बढ़ी और वास्तविक परेड और समारोह को पार करते हुए 26 जनवरी को होगी।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, रिहर्सल परेड सुबह 9.50 बजे विजय चौक से शुरू हुई और राजपथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए लाल किले की ओर बढ़ी। शनिवार को शाम 6 बजे से राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक किसी भी यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Republic Day 2020 Parade Photo 1


Republic Day 2020 Parade Photo 2


Republic Day 2020 Parade Photo 3


Republic Day 2020 Parade Photo 4


Republic Day 2020 Parade Photo 5


Republic Day 2020 Parade Photo 6


Republic Day 2020 Parade Photos 7


Republic Day 2020 Parade Photo 7


Republic Day 2020 Parade Photo 8


Republic Day 2020 Parade Photo 9


Republic Day 2020 Parade Photo 10


इस पूर्वाभ्यास के दौरान रक्षा विभाग के बड़े अधिकारी, सभी पुलिस इकाइयां, फायर और रेस्क्यू सर्विसेज, एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों के वर्दीधारी कर्मियों ने हिस्सा लिया। स्कूल और कॉलेजों की टीमों ने कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस दौरान इंडिया गेट के आसपास पूरे यातायात को डायवर्ट कर दिया गया। परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के मद्देनजर कई सड़कों को बंद कर दिया गया। धौला कुआं, भीकाजी कामा प्लेस, आईटीओ और प्रगति मैदान में भारी यातायात दिखा।

इस बार कुल 22 झांकी में से 16 विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों और छह मंत्रालयों, विभागों और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल शामिल हुआ।

Tags

Next Story