Republic Day 2021: आसमान में गरजा राफेल, झाकियों में दिखी भारत की संस्कृति की झलक

Republic Day 2021: भारत ने आज 72वां गणतंत्र दिवस धुमधाम से मनाया गया। सेना के जवान आज राजपथ पर ऐतिहासिक परेड निकाली। वहीं दुनिया को भारत ने अपनी ताकत का एहसास कराया। गणतंत्र दिवस परेड पर पर किसानों ने दिल्ली में खुब उग्र उपद्रव मचाया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं कई किसान भी इसमें घायल हो गए।
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने आज भारत गणतंत्र दिवस मना रहा है और मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं, भारत मेरे दिल के बहुत करीब है।
आज भारत गणतंत्र दिवस मना रहा है और मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं, भारत मेरे दिल के बहुत करीब है: ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन pic.twitter.com/ylMG5OeBJI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
उत्तर प्रदेश की झांकी में दिखी राम मंदिर की झलक
राजपथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में राम मंदिर की झलक देखने को मिली। झांकी की थीम अयोध्या-उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत है।
दिल्ली: राजपथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में राम मंदिर की झलक देखने को मिली। झांकी की थीम अयोध्या-उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत है। #RepublicDay pic.twitter.com/9Fc4hNUd3U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
परमवीर चक्र विजेता और अशोक चक्र विजेताओं ने राजपथ पर की परेड
परमवीर चक्र विजेता और अशोक चक्र विजेताओं ने राजपथ पर परेड की। परमवीर चक्र दुश्मन के सामने बहादुरी और प्राणों का बलिदान करने वाले जवानों को दिया जाता है। अशोक चक्र वीरता और प्राणों का बलिदान के समान कृत्यों के लिए दिया जाता है। ऐसा दुश्मन के सामने नहीं भी करने वाले जवान को मिलता है।
राजपथ पर ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम ने किया मार्च
राजपथ पर ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम ने मार्च किया। इसका नेतृत्व कैप्टम कमरुल जमान ने किया। इसे भारत और रूस ने मिलकर बनाया है।
गणतंत्र दिवस की परेड में बांग्लादेशी आर्मी का दस्ता
गणतंत्र दिवस की परेड में राजपथ पर मार्च करता बांग्लादेशी आर्मी का दस्ता। राजपथ पर पहली बार बांग्लादेश की सशस्त्र सेनाओं के 122 सैनिकों का मार्चिंग दस्ते ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दस्ते का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल अबु मोहम्मद शाहनूर शावोन और उनके डिप्टी लेफ्टिनेंट फरहान इशराक और फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिबत रहमान ने कियां। इस दस्ते में बांग्लादेश की थल सेना, नौसेना और वायुसेना के जवान शामिल रहे।
दिल्ली: गणतंत्र दिवस की परेड में राजपथ पर मार्च करता बांग्लादेशी आर्मी का दस्ता। #RepublicDay pic.twitter.com/pyjPs7zkRC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
राष्ट्रपति ने राजपथ पर फहराया तिरंगा
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में राजपथ पर तिरंगा फहराया गया। 233 फील्ड रेजीमेंट की बैटरी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 21 तोपों की सलामी दी।
दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में राजपथ पर तिरंगा फहराया गया। pic.twitter.com/fXnrEhWOgh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
गणतंत्र दिवस की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे।
#RepublicDay: Prime Minister Narendra Modi leads the nation in paying tribute to the fallen soldiers by laying a wreath at the National War Memorial at the India Gate pic.twitter.com/mDX47YYVfr
— ANI (@ANI) January 26, 2021
राजपथ पर पहुंचे दर्शक
अब से कुछ ही देर में राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड शुरू होने वाली है। दर्शकों का इंडिया गेट पहुंचना शुरू हो गया है। इस बार राजपथ पर जो दर्शक आ रहे हैं, उन्हें कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करना होगा। यही कारण है कि दर्शक दीर्घा में भी लोगों के बीच में दूरी रखी गई है।
#RepublicDay: Spectators at Delhi's Rajpath seated following strict social distancing protocols due to COVID19 pic.twitter.com/et8LZmdFQE
— ANI (@ANI) January 26, 2021
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी #RepublicDay pic.twitter.com/GQK4xeVjEB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
इस बार नहीं होगा कोई चीफ गेस्ट
इस बार कोरोना वायरस के चलते परेड की सूरत बदली-बदली नजर आएगी। 10 बजे से राजपथ पर गणतंत्र दिवस का परेड भी शुरू हो जाएगी। देश 55 साल में ऐसा पहली बार होगा जब गणतंत्र दिवस परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं हो रहा है। इससे पहले भारत में 1952, 1953 और 1966 में भी गणतंत्र दिवस परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं हुआ था।
जे.पी.नड्डा ने बीजेपी कार्यालय में फहराया तिरंगा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बीजेपी कार्यालय में तिरंगा फहराया।
दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बीजेपी कार्यालय में तिरंगा फहराया। #RepublicDay pic.twitter.com/7MaBXBtMpZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
ITBP के जवानों ने लद्दाख के हाई-एल्टीट्यूड बॉर्डर पर फहराया तिरंगा
इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख के हाई-एल्टीट्यूड बॉर्डर आउटपोस्ट में 72वां गणतंत्र दिवस मनाया। ITBP के जवानों ने 26 जनवरी के मौके पर तिरंगा फहराया।
#WATCH इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख के हाई-एल्टीट्यूड बॉर्डर आउटपोस्ट में 72वां गणतंत्र दिवस मनाया।(सोर्स: ITBP) #RepublicDay pic.twitter.com/vznX9T8FQk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कहा कि सबको अपनाना और त्याग, संयमपूर्वक जीवन जीना तथा सतत कर्म करते हुए सर्वत्र मंगल करना ये अपने देश का प्रयोजन है, सबको जोड़ते हुए अपने देश को बड़ा करना पड़ेगा।
सबको अपनाना और त्याग, संयमपूर्वक जीवन जीना तथा सतत कर्म करते हुए सर्वत्र मंगल करना ये अपने देश का प्रयोजन है, सबको जोड़ते हुए अपने देश को बड़ा करना पड़ेगा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत #RepublicDay https://t.co/J6aCKMLObI pic.twitter.com/eW3FF0nJI0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS