Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस से जुड़े 10 महत्वपूर्ण तथ्य

Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस से जुड़े 10 महत्वपूर्ण तथ्य
X
Republic Day 2021 (गणतंत्र दिवस 2021): 26 जनवरी 2021 को देश अपना 72वां गणतंत्र दिवस (72nd Republic Day) मनाने जा रहा है।

Republic Day 2021 (गणतंत्र दिवस 2021): 26 जनवरी 2021 को देश अपना 72वां गणतंत्र दिवस (72nd Republic Day) मनाने जा रहा है। 2021 (Republic Day 2021) परेड की तैयारियां इस बार कोरोना वायरस की वजह से फीकीं रहेंगी। भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। क्योंकि 26 जनवरी 1950 (26 January 1950) को भारत का संविधान (Constitution of India) लागू हुआ था। जिसके बाद भारत एक गणतंत्रिक देश बन गया। चलिए जानते हैं गणतंत्र दिवस से जुड़े 10 महत्वपूर्ण तथ्य..

गणतंत्र दिवस से जुड़े 10 महत्वपूर्ण तथ्य

1- गणतंत्र दिवस मुख्य रूप से दिल्ली में मनाया जाता है।

2- इस मौके पर दिल्ली में भव्य रूप से सूरज की किरणों के साथ परेड निकाली जाती है। यह परेड राजपथ से इंडिया गेट तक निकाली जाती है।

3- परेड में थल, जल और वायु सेना जवान शामिल होते हैं।

4- परेड के दौरान सेना के जवान करतब दिखाते हैं।

5- वहीं प्रधानमंत्री अमर जवान ज्योति पर पुष्पमाला अर्पित करते हैं।

6- गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं।

7- गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति अपने सुरक्षाबलों के साथ 14 घोड़ों से सजी बग्गी में बैठकर इंडिया गेट पर आते हैं, जहां उनका स्वागत प्रधानमंत्री के द्वारा किया जाता है।

8- राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। इसके बाद सम्मानित ध्वज के सामने सभी गणमान्य लोग, राष्ट्रपति ध्वज के सम्मान में राष्ट्रीयगान गाया जाता है।

9- 21 तोपों की सलामी दी जाती है, साथ ही राज्यों की मनोहर प्रस्तुति होती है।

10- गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के हर राज्य में अपने लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाते हैं।

Tags

Next Story