Republic Day Parade: राजपथ पर परेड की रिहर्सल का सिलसिला जारी, एनएसजी कमांडोज ने दिखाई ताकत

Republic Day Parade:  राजपथ पर परेड की रिहर्सल का सिलसिला जारी, एनएसजी कमांडोज ने दिखाई ताकत
X
26 जनवरी 2021 को भारत में 72वां गणतंत्र दिवस (72nd Republic Day) मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां जोरो से शुरू हो गई हैं।

Republic Day Parade/ Republic Day 2021 (गणतंत्र दिवस 2021): 26 जनवरी 2021 को भारत में 72वां गणतंत्र दिवस (72nd Republic Day) मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां जोरो से शुरू हो गई हैं। परेड में थल, जल और वायु सेना के जवान शामिल होते हैं। गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) आज विजय चौक और राजपथ पर ड्रिल करते नजर आये। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मोहित ओम वशिष्ठ ने अपने ट्विटर अकाउंट से भारत के सुरमाओं का विजय चौक और राजपथ पर ड्रिल (रिहर्सल) करते हुए का वीडियो शेयर किया है। लेकिन, इस बार गणतंत्र दिवस की तैयारियां कोरोना वायरस की वजह से कुछ फींकी रहेंगी।

भारत के सुरमा विजय चौक और राजपथ पर ड्रिल करते हुए


Tags

Next Story