Republic Day Programme Schedule 2022: गणतंत्र दिवस के 75 सालों में पहली बार हो रहा कार्यक्रम में बदलाव, यहां देखें 26 जनवरी का पूरा शेड्यूल

हर साल की तरह इस बार भी भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस (73rd Republic Day) 26 जनवरी 2022 (बुधवार) को मनाएगा। आजादी के 75 सालों में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब राजपथ (Rajpath) पर होने वाली परेड का क्रार्यक्रम बदला गया है। इस बार देश आजादी का अमृत महोत्सव मनना रहा है। इस खास मौके पर 75 साल में पहली बार 30 मिनट की देरी से परेश शुरू होगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोना प्रोटोकॉल (Covid 19) और श्रद्धांजलि सभा के चलते परेड शुरू होने में देरी होगी। हर साल गणतंत्र दिवस परेड राजपथ पर सुबह 10 बजे शुरू हुआ करती थी। लेकिन इस बार का टाइम शेड्यूल बदल गया है। यह देरी कोविड-19 के प्रोटोकॉल के कारण हुई है। वहीं दूसरी तरफ परेड शुरू होने से पहले जम्मू-कश्मीर में जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों को भी याद किया जाएगा। देरी का कारण बताते हुए अधिकारी ने कहा कि यह परेड शुरू होने से पहले जम्मू-कश्मीर में अपनी जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देने की वजह से होगी।
राजपथ पर होगा 90 मिनट का शक्ति प्रदर्शन
राजपथ पर परेड 90 मिनट की होगी। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी इंडिया गेट के पास राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाएंगे। जवान परेड में हिस्सा लेंगे, सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक और आर्थिक प्रगति का प्रतिनिधित्व करने वाली झांकियां निकाली जाएंगी। इस बार दिल्ली की झाकी राजपथ पर नहीं देखेगी। ये झांकियां लाल किले तक जाएंगी और वहां सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए लगाई जाएंगी।
संक्रमण फैलने के खतरों के बीच अब केंद्र ने फैसला किया है कि इस साल 5 से 8 हजार लोग ही शामिल होंगे। जबकि पिछले साल गणतंत्र दिवस समारोह में 25 हजार लोग पहुंचे थे। हालांकि, इस बार कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते यह संख्या बेहद सीमित रही है। क्योंकि राजधानी दिल्ली में अभी भी कोविड के कड़े नियम लागू हैं। ज्यादातर लोगों से अपील है कि घर से ही परेड देखें।
केंद्र सरकार ने की अपील
सरकार ने अपील की है कि इस बार गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम टीवी और मोबाइल के जरिए ही देखें। इस समारोह में ऑटो रिक्शा चालकों, सफाई कर्मियों और कोविड वारियर्स को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। उधर, गणतंत्र दिवस को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सख्त पाबंदी जारी कर दी है। दिल्ली में 20 जनवरी से 15 फरवरी तक पैराग्लाइडर और पैरा-जंपिंग समेत कई चीजों पर रोक लगाई गई है।
सेना के जवान दिखाएंगे करतब
स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। इस वर्ष स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर गणतंत्र दिवस समारोह भी बेहद भव्य और ऐतिहासिक होगा। गणतंत्र दिवस परेड समारोह में अब तक का सबसे भव्य फ्लाईपास्ट दिल्ली में राजपथ पर देखा जाएगा। भारतीय वायु सेना स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए 75 विमानों से राजपथ पर फ्लाईपास्ट करेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS