Republic Day 2022: 1950 में पहली बार देश में मनाया गया था गणतंत्र दिवस, जानिए इस दिन होनें वाले जश्न के बारे में

Republic Day 2022: 1950 में पहली बार देश में मनाया गया था गणतंत्र दिवस, जानिए इस दिन होनें वाले जश्न के बारे में
X
Republic Day 2022: हर साल 26 जनवरी को हमारा भारत देश गणतंत्र दिवस (Republic Day of India) का त्यौहार मनाता है। इस साल भारत अपना 73वां 26 जनवरी 2022 को भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस (73rd Republic Day Of India) सेलिब्रेट करेगा। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान (Constitution Of India) को लागू किया गया था और इसी दिन देश का पहला गणतंत्र दिवस मनाया गया था।

Republic Day 2022: हर साल 26 जनवरी को हमारा भारत देश गणतंत्र दिवस (Republic Day of India) का त्यौहार मनाता है। इस साल भारत अपना 73वां 26 जनवरी 2022 को भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस (73rd Republic Day Of India) सेलिब्रेट करेगा। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान (Constitution Of India) को लागू किया गया था और इसी दिन देश का पहला गणतंत्र दिवस मनाया गया था। हालांकि उस समय आजकल जैसी भव्य परेड इस कार्यक्रम में नहीं हुई थी, लेकिन देश के पहले गणतंत्र दिवस (First Republic Day Of India) के जश्न झलक की देखने के लिए लोगों का हुजूम कनॉट प्लेस पर जमा हुए थे।

ऐसा था पहले गणतंत्र दिवस का महोत्सव


देश के पहले गणतंत्र दिवस के दिन भारत के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad) ने पुराने किले से झंडा फहराया था। इसके बाद परेड हुई और फिर तोपों की सलामी दी गई थी। तोपों की सलामी की आवाज पूरे किले में गूंजते हुए सुनी गई थी। इस खास मौके पर राष्ट्रपति के साथ हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru) और भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी (C Rajagopalachari) भी मौजूद थे। हमारे पहले गणतंत्र दिवस की परेड ब्रिटिश स्टेडियम (British Stadium) में हुई थी। इसमें भारत की जल, थल और वायू सेना शामिल हुई थी।

अब कैसे होता है गणतंत्र दिवस का सेलिब्रेशन


गणतंत्र दिवस (Republic Day) की परेड देश की राजधानी नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित की जाती है। हर साल 26 जनवरी को भारत के राष्ट्रपति (President Of India) हमारा राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। इसके बाद हमारा राष्ट्रीय गान गाया जाता है और साथ ही तिरंगे को सलामी दी जाती है। इंडिया गेट के पास राजपथ पर राष्ट्रपति भवन, रायसीना हिल के द्वार से शुरू होने वाला यह इवेंट भारत के गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण है और तीन दिनों तक चलता है। इसकी परेड में भारत की रक्षा क्षमता, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को प्रदर्शित किया जाता है। नौसेना और वायु सेना के अलावा भारतीय सेना की नौ से बारह अलग-अलग रेजिमेंट अपने बैंड के साथ अपने सभी शानदार और आधिकारिक सजावट में मार्च पास्ट करती हैं। इस परेड में भारत के विभिन्न अर्धसैनिक बलों और पुलिस बलों की बारह टुकड़ियां भी हिस्सा लेती हैं। इसके अलावा आपको इस इवेंट में देश के अलग अलग राज्य से झांकियां भी देखने को मिल जाएगी।

Tags

Next Story