Republic Day Parade 2022: इस बार का गणतंत्र दिवस होगा अनोखा, ये 5 चीजें बढ़ाएंगी परेड की शोभा

Republic Day Parade 2022: देश में हर साल की तरह 26 जनवरी 2022 (26 January) को भी भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस (73th Republic Day) मनाएगा। यह पूरा कार्यक्रम कोविड19 प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली के राजपथ पर ही आयोजित होगा। इस बार के कार्यक्रम में पहली बार थोड़ा बदलाव किया गया है। गणतंत्र दिवस की परेड (Republic Day Parade) 30 मिनट की देरी से शुरू होगी, जो 90 मिनट की होगी। इस बार परेड साढ़े 10 बजे शुरू होगी। जो 8 किलोमीटर लंबी होगी। रायसीना हिल से शुरू होते हुए परेड राजपथ से इंडिया गेट और वहां से लाल किले तक जाती है। खबर है कि इस बार दिल्ली की झांकी परेड में शामिल नहीं होगी। वहीं इस बार परेड में कुछ अनोखा दिखने की उम्मीद है।
1. न्यू सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की झलक - इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में न्यू सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को दिखाया जाएगा। इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन तक देश नए पुनर्निर्मित राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड की मेजबानी के दौरान इसकी झलक दिखाई जाएगी। यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट है। जो 2023 से पहले एक नई संसद और केंद्रीय सचिवालय भवनों का निर्माण शामिल है।
2. आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम- इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है।
3. नेताजी को एक विशेष श्रद्धांजलि- इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में केंद्र सरकार ने 23 जनवरी को आयोजित होने वाले सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को वार्षिक गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल करने का निर्णय लिया है। गणतंत्र दिवस समारोह 24 जनवरी के बजाय नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के दिन 23 जनवरी से शुरू होगा। इसकी झलक भी परेड में दिखेगी।
4. स्वतंत्रता संग्राम की तस्वीरों की झलक- इस बार राजपथ पर भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय राजपथ पर स्वतंत्रता संग्राम में वीरता की कहानियों को दर्शाने वाले 750 मीटर लंबे स्क्रॉल प्रदर्शित की जाएगी। 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की थीम के तहत यह कार्यक्रम होगा।
5. नारी-शक्ति का राजपथ पर प्रदर्शन- इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में बीएसए की डेयरडेविल्स टीम की पहली झलक दिखेगी। महिला बाइकर टीम जिसे 'सीमा भवानी' के नाम से जाना जाता है, विभिन्न सैन्य रैंकों में 100 से अधिक महिला सैनिक इस साल प्रदर्शन में शामिल हो रही हैं। बीएसएफ की महिला कर्मियों ने पिछले साल राजपथ पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS