Republic Day 2022: इस बार गणतंत्र दिवस पर 939 वीरों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, जीवन रक्षा पदक श्रृंखला अवॉर्ड का भी हुआ ऐलान, यहां देखें पूरी सूची

Republic Day 2022: इस बार गणतंत्र दिवस पर 939 वीरों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, जीवन रक्षा पदक श्रृंखला अवॉर्ड का भी हुआ ऐलान, यहां देखें पूरी सूची
X
Republic Day 2022: 26 जनवरी (26 January) को गणतंत्र दिवस (Republic Day) से पहले भारत सरकार ने देश की सुरक्षा करने वाले वीर जवानों के लिए वीरता पुरस्कारों (Gallantry Awards 2022) का ऐलान कर दिया है।

Republic Day 2022: 26 जनवरी (26 January) को गणतंत्र दिवस (Republic Day) से पहले भारत सरकार ने देश की सुरक्षा करने वाले वीर जवानों के लिए वीरता पुरस्कारों (Gallantry Awards 2022) का ऐलान कर दिया है। इस बार 939 हीरोज को यह अवॉर्ड दिए जाएंगे। इसमें 189 पुलिस मेडल वीरता के लिए दिए जाने हैं। ओलंपिक गोल्ड विजेता नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। 384 लोगों को वीरता पुरस्कार का ऐलान है। 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल का ऐलान, 4 उत्तम युद्ध सेवा, 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल का ऐलान भी किया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार 2021 को 6 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 16 उत्तम जीवन रक्षा पदक और 29 जीवन रक्षा पदक सहित 51 व्यक्तियों को प्रदान किया गया। 5 पुरस्कार मरणोपरांत दिए जाएंगे। पुरस्कारों की यह श्रृंखला किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने के सराहनीय कार्य के लिए दी जाती है।


गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कार पाने वाले 939 पुलिस कर्मियों के नामों का ऐलान किया गया है। 189 वीरों को पुलिस मेडल, 88 को विशिष्ट सेवा, 662 को सराहनीय सेवा और 189 वीरता प्राप्तकर्ताओं में से 134 कर्मियों को जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में उनकी वीरता के लिए अवॉर्ड दिए जाएंगे। राष्ट्रपति पुलिस पदक भी दिया जाएगा।


गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि 189 वीरता पुरस्कारों में से 134 कर्मियों को जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में उनकी वीरता के लिए, 47 को वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में उनकी बहादुरी के लिए और एक कर्मियों को पूर्वोत्तर क्षेत्र में समान आचरण के लिए सम्मानित किया गया। के लिए सम्मानित किया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस और 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह अवॉर्ड दिए जाते हैं।

Tags

Next Story