Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस परेड कितने बजे होगी और कहां देखे पाएंगे, यहां जानें सबकुछ

Republic Day 2023 Parade: गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में भव्य परेड (parade) का आयोजन किया जाता है। हर बार की तरह इस बार भी राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट के बीच बने कर्तव्य पथ (kartavya path) पर गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) जाएगी। परेड में तीनों सेनाओं की विरासत, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक प्रदर्शन, उपलब्धियां, एक्रोबेटिक मोटरसाइकिल सवारी, फ्लाई पास्ट और अलग-अलग थीम वाली मनमोहक झांकियों देखने को मिलेंगी। इस बार की गणतंत्र दिवस परेड में 23 झांकियां शामिल होंगी। आइए आपको बताते हैं कि गणतंत्र दिवस परेड 2023 (Republic Day Parade 2023) की सभी जानकारियां...
इस वर्ष आम जनता भी गणतंत्र दिवस परेड 2023 भी देख सकेगी। परेड का आयोजन नवनिर्मित कर्तव्य पथ पर शुरू होगी, जिसे पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था। गणतंत्र दिवस 2023 की परेड को समाचार चैनलों और रेडियो स्टेशनों पर प्रसारित किया जाएगा, जिससे करोड़ों भारतीय घर बैठे ही देख सकेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और देश के अन्य शीर्ष नेता 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर रहेंगे।
गणतंत्र दिवस 2023 परेड समय और कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस 2023 समारोह ध्वजारोहण समारोह के साथ शुरू होगा, जो सुबह 7:30 बजे कर्तव्य पथ पर होगा। कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या यानी 25 जनवरी की शाम को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। प्रधानमंत्री गणतंत्र दिवस 2023 की सुबह राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद कुछ ही देर बाद परेड शुरू होगी। गणतंत्र दिवस 2023 की परेड 26 जनवरी को सुबह 10 बजे कर्तव्य पथ पर शुरू होगी, जिसमें भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, वायु सेना अपनी रेजीमेंट और उनके बैंड के साथ मार्च करेंगे। इसके बाद राज्यों की झांकी अपनी संस्कृति को प्रदर्शित करेगी। गणतंत्र दिवस 2023 की परेड सभी झांकियों के प्रदर्शन के बाद समाप्त होती है। समारोह के समापन की घोषणा करने के लिए गणतंत्र दिवस के तीन दिन बाद यानी 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह आयोजित किया जाता है।
गणतंत्र दिवस परेड कहां देखें
आप गणतंत्र दिवस परेड 2023 को दूरदर्शन टीवी और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव-स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं। तमाम टीवी चैनल पर भी परेड का लाइव प्रसारण किया जाएगा। अगर आप कर्तव्य पथ पर जाकर परेड देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको रक्षा मंत्रालय के वेब पोर्टल www.amantran.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS