Republic Day 2023: जोश भर देने वाले 25 प्रसिद्ध नारों की लिस्ट, इन नारों की मदद से सेनानियों ने दिलाई आजादी

हरिभूमि न्यूज : गणतंत्र दिवस (Republic Day) हमारे देश में हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 26 जनवरी 2023 को देश में 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। हमारे देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसी वजह से देश में हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस शुभ अवसर को मनाने की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल किले पर होने वाले परेड में इजिप्ट के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले हैं।
देश को आजादी दिलाने के सिलसिले में कई महापुरुषों ने अपनी जान तक की बाजी लगा दी थी। कई देशभक्तों ने देश को आजाद कराने के लिए अपने सीने को अंग्रेजों की गोलियों से छलनी कर ली थी। तब जाकर इस महान देश को आजादी मिल सकी। हम उन तमाम स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के कर्ज को मरते दम तक नहीं उतार सकेंगे जिनके कारण से आज हमें आजाद भारत में सांस लेने का मौका मिल सका है। आज भी हमारे देश में उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाता है। जब भी देश में लोग सरकार के समक्ष अपनी मांग रखते हैं अथवा अन्याय के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं तो देश के अमर सिपाहियों के द्वारा दिए नारों का जयकारा लगाते हैं। उन नारों से मन के भीतर ऊर्जा का संचार होता है और कुछ कर गुजरने की लालसा उत्पन्न होती है।
आज आपको उन तमाम स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा दिए कुछ प्रसिद्ध नारों से रूबरू कराएंगे। साथ ही बताएगें की यह नारा किसने दिया था।
स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए नारों की सूची
स्वतंत्रता सेनानियों के नाम | नारे या स्लोगन |
1. महात्मा गांधी | अंग्रेजों भारत छोड़ो |
2. महात्मा गांधी | भारत माता की जय |
3. महात्मा गांधी | करो या मरो |
4. मो. इकबाल | इंकलाब जिंदाबाद |
5. श्यामलाल गुप्ता | विजयी विश्व तिरंगा प्यारा |
6. जवाहर लाल नेहरू | आराम हराम है |
7. जवाहर लाल नेहरू | पूर्ण स्वराज |
8. लाल बहादुर शास्त्री | जय जवान जय किसान |
9. जवाहरलाल नेहरू | हू लिव्स इफ इंडिया डाइज (Who Lives If India Dies ) |
10. दयानंद सरस्वती | वेदों की ओर वापस लौटो |
11. सुभाषचंद्र बोस | तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा |
12. सुभाषचंद्र बोस | जय हिंद |
13. सुभाषचंद्र बोस | दिल्ली चलो |
14. भारतेंदु हरिश्चंद्र | हिंदी हिन्दू हिंदुस्तान |
15. लाला लाजपत राय | मेरे शरीर पर एक-एक पड़ी लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी। |
16. सी. आर. दास | समूचा भारत एक विशाल बंदीगृह है |
17. महात्मा गांधी | यह एक ऐसा चेक था जो बैंक से पहले ही नष्ट हो जाने वाला था |
18. मो. इकबाल | सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा |
19. रवीन्द्रनाथ टैगोर | जन-गण-मन अधिनायक जय हे |
20. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय | वंदे मातरम |
21. भगत सिंह | साम्राज्यवाद का नाश हो |
22. राम प्रसाद बिस्मिल | सरफरोशी की तमन्ना, अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाजु-ए-कातिल में है |
23. बाल गंगाधर तिलक | स्वराज हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है |
24. चंद्रशेखर आज़ाद | अब भी जिसका खून न खौला, खून नहीं वह पानी है, देश के काम न आये जो, बेकार वह जवानी है। |
25. चंद्र शेखर आजाद | दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे |
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS