Republic Day Speech : गणतंत्र दिवस 2020 पर दे सकते हैं ये भाषण

Republic Day Speech : गणतंत्र दिवस 2020 पर दे सकते हैं ये भाषण
X
Republic Day Speech : 26 जनवरी 2020 में भारत में 71वां गणतंत्र दिवस (71th Republic Day)मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस पूरे भारत (India) में हर साल 26 जनवरी (26 January) को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

Republic Day Speech : गणतंत्र दिवस 2020 (Republic Day 2020) / 26 जनवरी 2020 में भारत में 71वां गणतंत्र दिवस (71th Republic Day) मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस पूरे भारत (India) में हर साल 26 जनवरी (26 January) को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 (26 January 1950) को देश का संविधान (Constitution Of India) लागू हुआ था। भारत का संविधान दुनिया के गणतांत्रिक देश (Republican Country) का सबसे लंबा लिखित संविधान है। 26 जनवरी के दिन देश के सभी स्कूलों में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। छात्र स्कूलों में गणतंत्र दिवस पर अनेक प्रकार की गतिविधियों में भाग लेते हैं। इसलिए हम छात्रों के लिए आसान भाषा में गणतंत्र दिवस भाषण (Republic Day Speech) लाएं हैं। जिन्हें छात्र भारतीय गणतंत्र दिवस पर बिना झिझक अपना बेहतरीन भाषण प्रस्तुत कर सकते हैं।

गणतंत्र दिवस भाषण (Republic Day Speech)

छात्र जब मंच पर पहुंचे तब शुरुआत करें, आदरणीय प्रधानाचार्य, आदरणीय सर और मैडम और मेरे सभी साथियों को नमस्कार। गणतंत्र दिवस पर कुछ बोलने का महान अवसर देने के लिए मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। मेरा नाम सोनू है और मैं कक्षा 10वीं का छात्र हूं।

हम और आप आज देश का 71वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। गणतंत्र (गण+तंत्र) का अर्थ है, जनता के द्वारा जनता के लिए शासन। हम हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं क्योंकि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। तभी से हम गणतंत्र दिवस मनाते चले आ रहे हैं।

इस दिन की सबसे अच्छी बात यह है कि सभी जाति एवं धर्म के लोग गणतंत्र दिवस को एक साथ मिलकर बनाते हैं। हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है। देश का संविधान राजनीतिक नेता को चुनने का अधिकार देश में लोगों के ऊपर होता है।

डॉ राजेन्द्र प्रसाद भारत पहले राष्ट्रपति थे। उन्होंने कहा था, हमने एक ही संविधान और संघ में हमारे पूर्ण महान और विशाल देश के अधिकार को पाया है। जो देश में रह रहे लोगों के कल्याण की जिम्मेदारी लेता है।

देश की आजादी के बाद हमने बहुत विकास किया है और हमें ताकतवर देशों में गिना जाने लगा है। लेकिन हमारा देश आजादी के इतने वर्षों बाद में अपराध, भ्रष्टाचार और हिंसा जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। जोकि हमारे के लिए बहुत शर्म की बात है।

हमें भारत को दुनिया में बेहतरीन देश बनाने और समाज में ऐसी समस्याओं को सुलझाने के लिए एक बार फिर मिलकर साथ आने की जरूरत है। देश की गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, ग्लोबल वार्मिंग, असमानता, आदि जैसे चीजों को अच्छी तरह समझना होगा और इनका हल निकालना होगा।

धन्यवाद, जय हिन्द!

Tags

Next Story