महाराष्ट्र के साथ सीमा विवाद पर कर्नाटक विधानसभा में प्रस्ताव पारित, बोम्मई बोले- राज्य की एक इंच जमीन भी नहीं देंगे

महाराष्ट्र के साथ सीमा विवाद पर कर्नाटक विधानसभा में प्रस्ताव पारित, बोम्मई बोले- राज्य की एक इंच जमीन भी नहीं देंगे
X
महाराष्ट्र के साथ सीमा विवाद पर कर्नाटक विधानसभा में गुरुवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव में राज्य के हितों की रक्षा का संकल्प व्यक्त किया गया है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ये प्रस्ताव पेश किया। जिसे सर्वसम्मति के साथ पारित कर दिया गया।

महाराष्ट्र के साथ सीमा विवाद (Border Dispute) पर कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Assembly) में गुरुवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव में राज्य के हितों की रक्षा का संकल्प व्यक्त किया गया है। पारित प्रस्ताव में महाराष्ट्र द्वारा खड़े किए गए सीमा विवाद की आलोचना की गई। कर्नाटक विधानसभा में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ये प्रस्ताव पेश किया। जिसे सर्वसम्मति के साथ पारित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री बोम्मई द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि कर्नाटक की भूमि, जल, भाषा और कन्नडिगा के हितों से संबंधित मामलों पर कोई समझौता नहीं। कर्नाटक के लोगों और विधानसभा के सदस्यों की भावनाएं इस विषय पर एक हैं, और अगर यह प्रभावित होता है, तो हम सभी एकजुट होकर राज्य के हितों की रक्षा के लिए संवैधानिक और कानूनी उपाय करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र द्वारा अनावश्यक रूप शुरू किए गए सीमा विवादों की निंदा करते हुए, यह सदन सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करता है कि यह राज्य के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

सीमा विवाद पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कर्नाटक के लोगों की इच्छा है कि राज्य की एक इंच जमीन भी जाने नहीं दी जाए। उन्होंने कहा कि हम इसकी रक्षा के लिए सब कुछ करेंगे, हम इस दिशा में हर जरूरी कदम उठाएंगे।

इसके साथ मुख्यमंत्री ने शिवसेना नेता संजय राउत को चीन का एजेंट और देशद्रोही करार देते हुए उनके उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि वे कर्नाटक में उसी तरह प्रवेश करेंगे, जिस तरह से चीन भारतीय क्षेत्र में घुसा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने धमकी दी कि अगर वे ऐसा करते रहेंगे तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Tags

Next Story