कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक 30 नवंबर तक बढ़ी

नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) ने भारत में कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार्गो ऑपरेशन और कुछ देशों को एयर ट्रैवल बबल एग्रीमेंट के तहत जाने वाली खास उड़ानें जारी रहेंगी। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, डीजीसीए ने 27 अक्टूबर 2020 के एक आदेश में सभी कॉमर्शियल इंटरनेशनल फ्लाइट की आवाजाही पर रोक को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि डीजीसीए ने यह फैसला यूरोप में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया है।
डीजीसीए ने क्या कहा
डीजीसीए ने अपना एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन में कहा बताया गया है कि 26 जून 2020 के सर्कुलर में थोड़ा बदलाव किया गया है। सक्षम प्राधिकारी द्वारा इस सर्कुलर की समयसीमा को 30 नवंबर रात 11:59 बजे तक के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है। जो शेड्यूल्ड अंतरराष्ट्रीय कॉमर्शियल यात्री फ्लाइटों के बारे में है।
कब लगा अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध
जानकारी के लिए आपको बात दें कि कोरोना वायरस महामारे के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध है। इसके साथ ही घरेलू उड़ानों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। लेकिनं बीते 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू कर दिया गया है।
वंदे भारत मिशन
आपको बताते चले कि कोरोना वायरस महामारी के बीच मई के महीने से वंदे भारत मिशन और जुलाई से चुनिंदा देशों के साथ किए गए विशेष समझौते के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ान का संचालन किया जा रहा है। वंदे भारत मिशन की शुरुआत विदेश में फंसे भारतीयों को वापस देश लाने के लिए की गई। सरकार ने कई एजेंसियों के सहयोग से वंदे भारत मिशन की शुरुआत की थी। जिसके तहत लाखों भारतीय नागरिकों को अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, दुबई, सऊदी अरब, मलेशिया, कुवैत, बांग्लादेश और मालदीव से वापस स्वदेश लगाया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS