Rishi Kapoor News : ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा को मुंबई जाने के लिए दिल्ली पुलिस ने दी इजाजत

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का आज सुबह 8 बज कर 45 मिनट पर मुंबई के रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया। जिसके बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर को दिल्ली पुलिस की तरफ से एक मूवमेंट पास दिया गया है। जिसके द्वारा वह दिल्ली से मुंबई यात्रा करके अपने पिता ऋषि कपूर की अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे।
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने गृह मंत्रालय से मुंबई जाने की अनुमति मांगी है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस उसी की सुविधा दे रही है। कोरोनवायरस के प्रसार को रोकने में मदद करने के लिए जगह-जगह राष्ट्रव्यापी तालाबंदी के कारण देश के भीतर और बाहर यात्रा प्रतिबंधित है।
ऋषि कपूर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के कालबादेवी के चंदनवाड़ी श्मशान में किया जाना है। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें 29 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह लगभग एक साल तक अमेरिका में कैंसर के इलाज के बाद सितंबर 2019 में भारत लौट आए थे।
जानकारी के लिए बता दें कि ऋषि कपूर के पास अंतिम वक्त में उनकी पत्नी उनके बेटे रणबीर कपूर समेत उनका पूरा परिवार मौजूद था। 2 दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उनका इलाज किया जा रहा था और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। इससे पहले बीते दिन बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन 53 साल की उम्र में हो गया। बॉलीवुड को एक हफ्ते में यह दो बड़े झटके लगे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS