UP: कांग्रेस से सपा-बसपा ने बनाई दूरी, भारत जोड़ो यात्रा को RLD का साथ

कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में की जा रही भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) इन दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हैं। उनकी यह यात्रा गुरुवार सुबह शामली जिले के आलम से शुरू हुई और अपनी मंजिल की ओर बढ़ चली हैं। यूपी के जाटलैंड से गुजरती हुई उनकी इस यात्रा को बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल का भी साथ मिला। गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस ने सपा-बसपा और अन्य गैर भाजपा दलों को अपनी यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया था, लेकिन वे अब भी इस यात्रा में शामिल नहीं हुए हैं। जिसके बाद राजनीतिक गलियारे में सियासत होती नजर आ रही है।
बुधवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के शीर्ष नेतृत्व ने कांग्रेस नेता का स्वागत किया क्योंकि उनकी यात्रा रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के गृह जिले बागपत में प्रवेश कर चुकी थी। वही गुरुवार को (यानी आज) वे यात्रा के शामली खंड में भी मौजूद रहेंगे, जिसके बाद यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। इससे पहले फारूक अब्दुल्ला वेस्ट यूपी में ही उनकी यात्रा में शामिल हुए थे।
पिछले तीन दिनों से राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पश्चिमी यूपी में ही है। जो रालोद (RLD ) का गढ़ है। मंगलवार को जयंत चौधरी (RLD chief Jayant Chaudhary) ने हिंदी में ट्वीट कर यात्रा की सराहना की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, "मिट्टी (मिट्टी) से बनी ईंटें तपस्या के बाद ही आसमान को छूती हैं। भारत जोड़ो यात्रा के तपस्वी को नमन! उत्तर प्रदेश में चल रहा यह अभियान सार्थक हो और लोगों को देश की संस्कृति से और आपस में जोड़ता रहे! रालोद नेताओं ने कहा कि जयंत चौधरी ने पार्टी नेतृत्व को यात्रा में शामिल होने का निर्देश दिया था और देश से बाहर न होते तो शायद खुद भी शामिल हो जाते।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अपनी यात्रा में शामिल होने के लिए एसपी-बीएसपी और अन्य गैर-बीजेपी दलों को आमंत्रित किया था, लेकिन वे अभी भी इससे दूरी बनाएं हुए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS