Robot on the moon: चांद पर 2024 में रोबोट भेजेगा ISRO, पढ़ें 'व्योममित्र' की खासियत और मिशन का उद्देश्य

Robot on the moon: भारत का अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को चांद के साउथ पोल पर भेजकर इतिहास रच दिया है। मिशन के सफल होने के बाद इसरो के कर्मचारियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। इसरो अब चांद की सफलता से आगे बढ़ते हुए सूर्य मिशन (Sun Mission) भी लॉन्च करने वाला है। इसरो सितंबर माह के पहले ही सप्ताह में आदित्य-L 1 (Aditya-L 1) लॉन्च करेगा जो सूर्य का परीक्षण करेगा। इससे पूरी दुनिया में स्पेस शक्ति में भारत का लोहा माना जाने लगा है। आपको बता दें कि इसरो अगले साल चांद पर एक और मिशन भेजने वाला है। इस बार इसरो एक रोबोट को चांद पर लैंड कराने वाला है। इस रोबोट का नाम व्योममित्र (vyommitra robot) है। नीचे बताते हैं इस व्योममित्र की खासियत (vyommitra features) और इस गगनयान मिशन (mission gaganyaan purpose) का उद्देश्य...
रोबोट को मिला बेस्ट स्पेस ह्यूमेनॉयड रोबोट का खिताब
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Union Minister Jitendra Singh) ने इस मिशन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने इस मिशन की जानकारी देते हुए बताया कि भारत अगले साल चांद पर महिला रोबोट व्योममित्र (Female Robot Vyommitra) को भेजेगा। इस मिशन का नाम होगा गगनयान। इस मिशन का उद्देश्य यह पता लगाने का होगा कि क्या चांद पर इंसानी जीवन संभव है, इसी कारण से इसरो रोबोट को भेजने वाला है। बता दें कि इसरो के इस महिला रोबोट व्योममित्र को दुनिया का बेस्ट स्पेस ह्यूमेनॉयड रोबोट (Best Space Humanoid Robot) का खिताब मिला था। इस रोबोट को इसरो ने 24 जनवरी 2020 को पेश किया था। इस रोबोट को इसी मकसद से बनाया गया है कि इसे चांद पर भेजा जा सके।
गगनयान के क्रू मॉड्यूल को पढ़ेगी रोबोट
महिला रोबोट व्योममित्र की मदद से अंतरिक्ष में इंसानों पर पड़ने वाले असर को समझा जा जाएगा। फिलहाल इस रोबोट को बेंगलुरु में रखा गया है। यह महिला रोबोट व्योममित्र इंसानों की तरह ही काम करेगी। यह गगनयान के क्रू मॉड्यूल को पढ़ेगी और दिए गए निर्देशों को समझेगी। इसके अलावा यह रोबोट ग्राउंड स्टेशन में मौजूद वैज्ञानिकों और मिशन की टीम से सम्पर्क करके बात करेगी।
ये भी पढ़ें...ISRO Mission: चंद्रयान -3 ने चंद्रमा की गोद में की सफल लैंडिंग, चांद के बाद ISRO ये मिशन करेगा लॉन्च
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS