Deoghar Ropeway Accident: देवघर में रोपवे पर हुए हादसे में 2 की मौत, 48 लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Deoghar Ropeway Accident: देवघर में रोपवे पर हुए हादसे में 2 की मौत, 48 लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी
X
देवघर में रोपवे पर हादसे में अबतक 4 ट्रोलियों में फंसे 18 लोग बचाए गए हैं। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

झारखंड (Jharkhand) के देवघर (Deoghar) में रोपवे पर हादसे (Ropeway Accident) की जानकारी मिली है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, अबतक रोपवे की 4 ट्रोलियों में फंसे 18 लोग बचाए गए हैं। घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अभी भी घटना स्थल पर 35 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।


रांची में रोपवे दुर्घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भारतीय वायु सेना और गरुड़ कमांडो द्वारा सहायता ली जा रही है। रोपवे को बनाने वालों की टीम भी वहां पहुंच गई है। बचाव के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि रविवार शाम बड़ा हादसा हुआ। एनडीआरएफ की टीम लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। दरअसल, त्रिकूट पर्वत में संचालित रोपवे की कई ट्रॉलियां आपस में टकरा चुकी हैं। इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी है।


Tags

Next Story