राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, वर्ल्ड ऑर्डर में विश्वास नहीं करता भारत, मेक इन इंडिया में मेक फॉर द वर्ल्ड शामिल

राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, वर्ल्ड ऑर्डर में विश्वास नहीं करता भारत, मेक इन इंडिया में मेक फॉर द वर्ल्ड शामिल
X
सोमवार को नई दिल्ली में एयरो इंडिया 2023 के राजदूतों की राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत वर्ल्ड ऑर्डर में विश्वास नहीं करता है।

नई दिल्ली में सोमवार को एयरो इंडिया 2023 के लिए राजदूतों की राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस हुई। इस कॉन्फ्रेंस में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान राजनाथ सिंह ने जोरदार भाषण दिया और कहा कि भारत वर्ल्ड ऑर्डर में विश्वास नहीं करता है। जब भी हम किसी देश के साथ पार्टनरशिप करते हैं तो आपसी सम्मान के आधार पर करते हैं। हम किसी खास देश को श्रेष्ठ नहीं मानते।

मेक इन इंडिया में मेक फॉर द वर्ल्ड भी शामिल है।

इस दौरान राजनाथ सिंह ने मेक इन इंडिया का लक्ष्य लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि "मेक इन इंडिया में मेक फॉर द वर्ल्ड भी शामिल है"। 'मेक इन इंडिया' की दिशा में हमारे द्वारा किए जा रहे प्रयास न तो अलगाववादी हैं और न ही अकेले भारत के लिए हैं।' भारत की आत्मनिर्भरता की शुरुआत अपने साथी देशों के साथ साझेदारी के नए प्रतिमान का आगाज कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है। G20 सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के करीब 85%, वैश्विक व्यापार के 75% और विश्व जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं। G20 के भीतर आम सहमति बनाना चाहते हैं। ताकि यह और अधिक सुरक्षित, समृद्ध, टिकाऊ और न्याय के साथ दुनिया के एजेंडे को आकार दे सके।

एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का आयोजन

राजनाथ सिंह ने कहा कि हम अगले महीने 13 से 17 फरवरी तक कर्नाटक के बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का आयोजन कर रहे हैं। जब हमने एयरो इंडिया-2021 का आयोजन किया था उसमें 600 से ज्यादा प्रदर्शक फिजिकली आए थे। जबकि अन्य 108 प्रदर्शकों ने वर्चुअल मोड से हिस्सा लिया था। पिछली बार 63 देशों से लगभग 3000 बिजनेस-टू-बिजनेस बैठकें आयोजित की गई थीं। उम्मीद है कि इस साल बेंगलुरु में होने वाली शो में भारत एक नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Tags

Next Story