RSS-BJP की दिल्ली में संयुक्त बैठक, मोहन भागवत-अमित शाह ले सकते हैं बड़ा फैसला

दिल्ली में भाजपा और आरएसएस की संयुक्त बैठक हुई। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद हैं। मिली जानकारी के अनुसार बैठक में महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर शिवसेना के साथ जारी गतिरोध पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा भविष्य की रणनीति पर भी बात होगी।
बुधवार को दिल्ली में भाजपा-संघ की बैठक में संघ प्रमुख के अलावा भैया जी जोशी मौजूद रहे। जबकि इस मौके पर भाजपा नेताओं में गृह मंत्री अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा भाजपा के संयुक्त राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष मौजूद भी शामिल हुए। जहां नेताओं ने मौजूदा परिस्थितियों पर मंथन किया, और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS