सड़क हादसे की शिकार हुई RSS प्रमुख मोहन भागवत के काफिले की कार, चार सुरक्षाकर्मी घायल

सड़क हादसे की शिकार हुई RSS प्रमुख मोहन भागवत के काफिले की कार, चार सुरक्षाकर्मी घायल
X
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत की काफिले की कार गुरुवार शाम महाराष्ट्र के चंद्रपुर में हादसे का शिकार हो गयी। इस हादसे में चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। हालांकि मोहन भागवत बिल्कुल सुरक्षित हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत की काफिले की कार गुरुवार शाम महाराष्ट्र के चंद्रपुर में हादसे का शिकार हो गयी। इस हादसे में चार सुरक्षा गार्ड घायल हो गए हैं। हालांकि मोहन भागवत बिल्कुल सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत किसी निजी कार्यक्रम के चलते गुरूवार को चंद्रपुर गए थे। नागपुर लौटते समय शाम 5.30 बजे वरोरा तहसील नंदोरी गांव के निकट डॉ. भागवत के काफिले में शामिल पुलिस जीप का टायर फट गया। जिससे वो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो कर सड़क के किनारे जा गिरी। हादसे की वजह अत्यधिक गर्मी बताया जा रहा है। जिसके कारण टायर फट गया।

आरएसएस नेता राजीव तुली ने इस खबर की पुष्टि की है। तुली ने बताया कि इस हादसे में एक सुरक्षाकर्मी का पैर फ्रैक्चर हुआ है। बता दें कि इससे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत यमुना एक्सप्रेसवे पर ऐसे ही हादसे में बाल-बाल बचे थे। 6 अक्टूबर 2017 को ऐसा ही हादसा हुआ था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story