बड़ी खबर: RSS में 12 साल बाद बड़ा फेरबदल, दत्तात्रेय होसबोले बने नए सरकार्यवाह, राम माधव वापस संघ में लौटे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में 12 साल बाद एक बड़ा फेरबदल हुआ है। एक तरफ नए महासचिव याजी जोशी की जगह दत्तात्रेय होसबोले (Dattatreya Hosbole) को नियुक्त किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ राम माधव (Ram Madhav) संघ में वापस लौट आए हैं। आरएसएस ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरएएसस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि भैय्याजी जोशी खुद इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि अब ये जिम्मेदारी किसी और को दी जाए। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। दत्तात्रेय होसबोले (Dattatreya Hosabale) को RSS का सरकार्यवाह (General Secretary) नियुक्त किया गया है। .
कौन हैं दत्तात्रेय होसबोले
कर्नाटक में आरएसएस कार्यकर्ताओं के बीच से निकले दत्तात्रेय होसाबले की उम्र लगभग 65 साल की है। वह 1968 में संघ से जुड़े और 1978 में पूर्णकालिक आयोजक बने। इसके बाद साल 2004 में में जिम्मेदारी बढ़ी और आरएसएस के बौद्धिक विंग की कमान संभालने वाले दूसरे प्रमुख व्यक्ति बने।
हाल ही में संघ की एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में होसाबले ने कहा था कि केवल भारत में डीएनए और वह हिंदू है। संघ में हिंदू एक तेजस्वी शब्द है। भारत में एक डीएनए है और उस डीएनए का नाम हिंदू है। हिंदुत्व की एक पहचान है और खुद को धर्मनिरपेक्ष बताने वालों ने इसे सांप्रदायिक के रूप में प्रचारित किया है।
जानकारी के लिए बता दें कि हर साल सभा की बैठक अलग-अलग जगहों पर होती है। लेकिन हर तीसरे साल आरएसएस नागपुर के ऑफिस में होती है। जहां सरकार्यवाह का चुनाव होता है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS