Ghar Wapsi: 'अगर मजबूरी में गौमांस खा लिया है तो भी कर सकते हैं घर वापसी', RSS महासचिव दत्तात्रेय ने सुझाया यह फॉर्मूला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले अपने बयान के कारण चर्चा में आ गए हैं। दत्तात्रेय ने गुरुवार को जयपुर में बिड़ला ऑडिटोरियम के दीनदयाल स्मृति व्याख्यान में घर वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोग हिन्दू हैं, क्योंकि सभी के पूर्वज हिंदू थे। वर्तमान में उनकी पूजन पद्धति भले ही अलग हो गई है, लेकिन सभी का डीएनए एक ही है। इसलिए अगर किसी को लगता है कि उसने गलती से गौ मांस खा लिया, तो ऐसे लोग अपने घर वापसी कर सकते हैं। हिन्दू का दरवाजा हमेशा उनके लिए खुला है।
दत्तात्रेय ने आगे कहा कि भारत में कुल 600 से अधिक ऐसी जनजातियां हैं, जो कहती थीं कि हम हिन्दू से अलग हैं। भारत के विरोधी ताकतों ने उन्हें भड़काने का काम किया था। ऐसे तमाम लोगों का ऑरिजिन हिन्दू ही है। दत्तात्रेय ने आगे कहा कि हम वसुधैव कुटुम्बकम् की अवधारणा पर काम करते हैं। इसलिए हम अभी भी उन्हें अपनाने के लिए तैयार हैं। अगर आज वे घर वापसी करना चाहते हैं तो वह कर सकते हैं।
दत्तात्रेय होसबोले ने हिंदू राष्ट्र का जिक्र करते हुए कहा कि, भारत एक हिंदू राष्ट्र है, क्योंकि भारत को बनाने वाले हिन्दू हैं। इसलिए सत्य और उपयोगी बात को हमें स्वीकार कर लेनी चाहिए। इसलिए इसका व्याख्या मत ढूंढिए कौन हिन्दू हैं, कौन नहीं। जिनके पूर्वज हिंदू रहे हैं वे सभी हिन्दू हैं
"RSS को समझने के लिए दिमाग नहीं दिल चाहिए"
दत्तात्रेय ने संघ के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि आप दिमाग का इस्तेमाल कर संघ को कभी नहीं समझ पाइएगा। संघ को समझने के लिए दिल होना चाहिए। यही कारण है कि आज संघ का प्रभाव भारत के राष्ट्रीय जीवन में है। इस देश के लोकतंत्र की स्थापना करने में RSS की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देश विरोधी ताकतों ने संघ के सैकड़ों लोगों की हत्याएं कर दी, लेकिन कार्यकर्ता नहीं डरे। यह संघ सिर्फ देश हित में काम करने वाला है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS