RSS कार्यकर्ता ने मुस्लिम महिलाओं को बताया बच्चा पैदा करने की मशीन, इलाके में तनाव

कर्नाटक (Karnataka) के रायचूर (Raichur) में एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ता ने मुस्लिम समुदाय की महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। इसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। इस पोस्ट में उस कार्यकर्ता ने मुस्लिम महिलाओं (Muslim Women) को बच्चा बनाने की मशीन बताया था, जिसके बाद कर्नाटक की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और बाद में न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया गया।
रायचूर के लिंगासुगुर कस्बे (Lingasugur Town) के रहने वाले आरएसएस कार्यकर्ता राजू तंबक ने गुरुवार शाम को स्टेटस डाला था। इसके बाद ये तेजी से वायरल हो गया। इस आपत्तिजनक पोस्ट के बड़े पैमाने पर वायरल होने के बाद मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने इसके विरोध में सड़कों पर उतरकर आरएसएस (RSS) के कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की मांग की थी। समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय थाने का घेराव किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे की समय सीमा तय की। हालांकि, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि राजू तंबक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें मुस्लिम महिलाओं को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया था, उन्हें "बच्चे पैदा करने की मशीन" के रूप में अपमानित किया गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 295 (ए) धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से और 505 (1) (सी) उकसाने के इरादे से या जो किसी भी वर्ग या समुदाय के व्यक्तियों को कोई अपराध करने के लिए उकसाने की संभावना है के तहत एफआईआर दर्ज की है।
Also Read: द केरल स्टोरी' पर विवाद बढ़ा, CM विजयन बोले- यह संघ परिवार की उपज
मुस्लिम समुदाय (Muslim Community) के लोगों ने आरोप लगाया कि राजू तंबक ने उनकी धार्मिक भावनाओं को बहुत आहत किया है। इस घटना से लिंगासुगुर कस्बे (Lingasugur Town) में तनाव का माहौल पैदा हो गया है। किसी भी संभावित घटना को रोकने के लिए पुलिस (Karnataka) ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दी है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS